फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : RJD party tejaswi yadav targeted nitish kumar, told- Super CM DK is the boss saran bihar

Bihar news : बिहार में तो सुपर सीएम डीके बॉस हैं, नाम पूछे जाने पर टाल गए तेजस्वी; जानिए किसको दिया यह उपनाम

Fri, 31 Jan 2025 11:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 31 Jan 2025 11:37 PM IST
सार

Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री उलूल जुलूल बयान दे रहे हैं। सीएम अचेतावस्था में हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि वह होश में नहीं है और बिहार चलाने में पूरी तरह से अपने आप को अक्षम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री होश में नहीं, बल्कि बेहोशी की हालत में है।

विज्ञापन
Bihar news : RJD party tejaswi yadav targeted nitish kumar, told- Super CM DK is the boss saran bihar
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

इन दिनों बिहार में राजनीतिक बयानबाजी खूब तेज होती दिख रही है, जिसमें राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला पर हमला किया है। तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अचेतावस्था में हैं। जिस कारण यही लगता है कि होश में नहीं है और वह बिहार को चलाने में पूरी तरह से अपने आप को अक्षम कर चुके हैं।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आए दिन बिहार में सैकड़ों राउंड गोलियां चल रही हैं, जिसमें निर्दोष लोगों की जानें जा रही हैं। लेकिन सुशासन बाबू चीर निंद्रा में सोए हुए हैं। वहीं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हमारे मुख्यमंत्री ताली बजा रहे हैं, जबकि संवाद यात्रा के दौरान सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि महिलाएं आजकल अच्छे-अच्छे कपड़े पहन रही हैं। हालांकि इस तरह उलूल जुलूल बयान दे रहे हैं। इससे लगता है कि हमलोगों के मुख्यमंत्री होश में नहीं बल्कि बेहोशी की हालत में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के दौरान छपरा पहुंचने के बाद परिसदन में मीडिया से बातचीत करने दौरान कही।
विज्ञापन


कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत प्रमंडलीय मुख्यालय सारण के छपरा शहर आए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में अपराध का इंजन लगा हुआ है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि असली सुपर सीएम तो डीके बॉस हैं। हालांकि मीडिया द्वारा डीके बॉस का नाम पूछे जाने पर तेजस्वी टाल गए और कहा कि वक्त आने पर आप सभी को जानकारी मिल जाएगी। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ भगदड़ के संबंध में कहा कि वहां के शासन और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए कि जिनके परिजनों की मृत्यु हुई है, उन्हें उचित मुआवजा मिले और उनके शव को जल्द से जल्द बिहार लाने की व्यवस्था करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में नई नई परियोजनाओं के संबंध में बताया कि जिस राज्य में दिन- रात गोलियां चल रही हो, वहां कौन सा व्यवसायी व्यवसाय शुरू करने आएगा। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि यदि उनकी सरकार आएगी, तो वह हर चीज का हिसाब सार्वजनिक रूप से देंगे। तेजस्वी यादव ने अपनी 17 महीने की अल्प अवधि वाले सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गांधी मैदान में लाखों युवाओं को रोजगार दिया है, जबकि मौजूदा सरकार युवाओं को लाठी से पीटने और पिटवाने जैसे कार्यों में दिन रात लगी हुई हैं।


बूथ से लेकर जिला स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर बातचीत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत आए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सभा सांसद संजय यादव, राजद के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार राय, पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय और गड़खा विधायक सुरेंद्र राम, परसा विधायक छोटेलाल राय, सोनपुर विधायक रामानुज प्रसाद, एकमा विधायक श्रीकांत यादव के अलावा सारण स्थानीय निकाय के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जिलानी मोबिन, संध्या राय और कयूम अंसारी सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed