फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD party Tejashwi Yadav target JDU CM Nitish Kumar on Bhumihar bihar caste survey

Bhumihar Politics : तेजस्वी यादव को भूमिहारों की चिंता हुई, जदयू नेताओं की आपसी भिड़ंत में कूदे विपक्ष के नेता

Sat, 31 Aug 2024 08:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 31 Aug 2024 08:01 PM IST
सार

Bihar News : राजनीति इसे ही कहते हैं। 'भूरा बाल साफ करो' का नारा देने वाले राजद प्रमुख के बेटे तेजस्वी यादव ने भूमिहारों को लेकर चिंता जताई है। वह जदयू के दिग्गजों के बीच चल रही भूमिहार-लड़ाई में कूद पड़े हैं।

विज्ञापन
Bihar News : RJD party Tejashwi Yadav target JDU CM Nitish Kumar on Bhumihar bihar caste survey
मुख्यमंत्री नीतीश कुमारत और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा दिए गये बयान का विरोध पार्टी खेमा से शुरू होकर अब विपक्ष के खेमे तक पहुंच गया है। पहले जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने अशोक चौधरी के बयान का विरोध किया, फिर जदयू विधायक संजीव सिंह, जीतन राम मांझी और अब तेजस्वी यादव। तेजस्वी यादव ने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू का चरित्र ही जातीय उन्माद फैलाने का हैं। उनके एक एमपी डंके की चोट पर कहते है कि कुशवाहा, मुसलमान और यादव का कोई काम नहीं करेंगे। इनके एक मंत्री कहते है कि भूमिहार ने वोट नहीं दिया और समाज को लेकर आपतिजनक बातें कही। लोकतंत्र में अगर कोई किसी को वोट नहीं देता तो क्या 19 वर्षों से सरकार में बैठे जदयू के नेता और उनके मुखिया उन जातियों का तिरस्कार करेंगे?

विज्ञापन


भूमिहार के पक्ष में खड़े हुए तेजस्वी यादव 
सत्ता में बैठे लोग यह सकारात्मक चर्चा क्यों नहीं करते कि भूमिहार जाति के कितने लोग बेरोजगार हैं? दलित,पिछड़ा,अतिपिछड़ा,अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग में बेरोजगारी दर और साक्षरता दर क्या है? कैसे इन वर्गों की आर्थिक प्रगति और आर्थिक उत्थान होगा इस पर 19 वर्षों की NDA सरकार में बैठे लोग कोई विमर्श क्यों नहीं करते?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed