फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD Party tejaswi yadav targeted prashant kishor Hunger Strike BPSC Protest vanity van B Team

BPSC Protest : तेजस्वी यादव ने किसे बताया 'सरकार की बी टीम', कहा- मुद्दे का कर रहे हैं राजनीतिकरण

Sat, 04 Jan 2025 09:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 04 Jan 2025 09:37 PM IST
सार

Bihar: बीपीएससी अभ्यर्थियों के पास आकर तेजस्वी यादव ने साथ देने का वायदा किया। फिर प्रशांत किशोर की इंट्री हुई और 3 दिनों से वह छात्रों के समर्थन में आमरण अनशन पर हैं। अब तेजस्वी यादव ने पीके को बी टीम कहते हुए आंदोलन को हायजैक करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party tejaswi yadav targeted prashant kishor Hunger Strike BPSC Protest vanity van B Team
तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

2 जनवरी से प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास आमरण अनशन पर हैं। आज आमरण अनशन का तीसरा दिन है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर मुद्दे का राजनीतिकरण करने और अभ्यर्थियों के आन्दोलन को हायजैक कर लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि  अभ्यर्थियों के इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। बिहार के लोगों को पहचानना होगा कि कौन हैं ये लोग, जो लगातार सरकार की बी-टीम बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि  छात्रों के आंदोलन को एक तरह से खत्म करने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन


हम जानते हैं कि निर्माता कौन हैं और निर्देशक कौन
प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन के संबंध में तेजस्वी यादव ने कहा कि वैनिटी वैन में एक्टर बैठते हैं और निर्माता और निर्देशक उन्हें बैठाते हैं। हम जानते हैं कि निर्माता कौन हैं और निर्देशक कौन हैं।  हम यह भी जानते हैं कि एक्टर को क्यों बैठाया गया है, यह सबको पता है।
विज्ञापन


 जन सुराज प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार 
वैनिटी वैन पर सवाल उठाने पर जन सुराज के प्रवक्ता विवेक कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि वैनिटी वैन यहां अनशन में बैठे लोगों के वॉशरूम के लिए है। विपक्ष की ये ओछी राजनीति छात्रों के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि मुद्दा वैनिटी का नहीं, बल्कि छात्रों के पेपर लीक का है। सरकार बच्चों को लाठी से पिटवा रही है और विपक्ष के राजकुमार इस कड़ाके की ठंड में घर पर आराम कर रहे हैं। जन सुराज के प्रवक्ता विवेक कुमार ने चुनौती देते हुए कहा कि हम विपक्ष के नेताओं खासकर तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार और भाजपा के बड़े नेताओं को खुली चुनौती देते हैं कि अगर हिम्मत है तो एक रात इस कड़ाके की ठंड में गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे बिताकर दिखा दें। प्रशांत किशोर 24 घंटे मीडिया के कैमरे के सामने बैठे हैं। विपक्ष को छात्रों के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है, इसलिए इस तरह के अनावश्यक मुद्दों को उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : RJD Party tejaswi yadav targeted prashant kishor Hunger Strike BPSC Protest vanity van B Team
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

चाहे राहुल गांधी हो या तेजस्वी यादव, जिनको लीड करना है...
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे पर राजनीति करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि चूंकि यह राजनीति है इसलिए लोग एक दूसरे पर छिंटाकशी  करते ही हैं, यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्जाहोंने कहा कि जहां पर मैं आमरण अनशन पर हूं, वहां जन सुराज का बैनर नहीं लगा है। यहां मैं छात्रों के समर्थन में खड़ा हुआ हूं। इसलिए जिसको समर्थन करना है वह यहां आएं और अभ्यर्थियों का समर्थन करें। अगर वह इस स्थल पर उनका समर्थन करेंगे तो मैं उनके पीछे चला जाऊंगा, लेकिन असल बात यह है कि चाहे राहुल गांधी हो या तेजस्वी यादव, जिनको लीड करना है वह यहां आकर आन्दोलन को लीड करें। प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारा क्या है हम तो पीछे खड़े होने के लिए तैयार हैं। बस छात्रों का काम होना चाहिए।

अगर सरकार नहीं मानती है तो..
प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने यही आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से जाकर मिले लें और बैठकर आपस में रास्ता निकाल लें। छात्रों की जो मांग है उसके लिए सीएम को मिल लेना चाहिए। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि मैं जिस मुद्दे पर अनशन पर हूं अब यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह इसे मानती है या नहीं। अगर नहीं मानती है तो मैं यहीं अनशन पर बना रहूंगा। लेकिन अगर पुलिस मुझे गिरफ्तार करती है तो मेरी गिरफ्तारी से यह आंदोलन खत्म नहीं हो जायेगा, जन सुराज  खत्म नहीं हो जायेगा। पीके ने कहा कि मैं जो बात कहता हूं उस पर कायम रहता हूं। तब मैं इससे  10 गुना 20 गुना ज्यादा स्तर पर तैयारी करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed