फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD party Ritlal Yadav in health deteriorates jail bhagalpur bihar police

Bihar News : जेल में बंद राजद नेता की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ने लगाया हत्या करवाने के लिए साजिश करने का आरोप

Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
सार

Bihar : जेल में बंद राजद के विधायक रीतलाल यादव की तबीयत खराब हो गई। आननफानन में उन्हें जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर उनकी पत्नी ने उनकी सुरक्षा को लेकर एक गंभीर बयान दिया है। 

विज्ञापन
Bihar News : RJD party Ritlal Yadav in health deteriorates jail bhagalpur bihar police
रीतलाल यादव और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रीतलाल यादव की जेल में तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें आननफानन में जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। भागलपुर जेल से मायागंज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जेल प्रशासन का कहना है कि उन्हें रात में लगभग  9:00 बजे और 9:30 बजे के बीच मायागंज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: लव जिहाद में डॉक्टर ने लड़की का किया यौन शोषण, बीफ भी खिलाया; धर्म बदलने के लिए की मारपीट

विज्ञापन


राजद विधायक की पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप 
इस संबंध में विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति की तबीयत खराब हो गई है। उनकी जेल में ही हत्या करवाने की योजना बनायीं जा रही है। इतना ही नहीं हम पूरे परिवार को भी ख़तरा महसूस हो रहा है। उनका कहना है कि एक साजिश के तहत हम पूरे परिवार को जान से मारने की योजना बनायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : प्यार किया तो... गर्लफ्रेंड कांड के बाद खामोश तेज प्रताप यादव ने किया इजहार; क्या दावा किया?

इस वजह से पहले बेऊर फिर भागलपुर सेंट्रल जेल में किया गया था शिफ्ट
 बाहुबली छवि वाले विधायक रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप लगा था, जिसके बाद पटना पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी की थी। पुलिस के दबाव के कारण राजद विधायक रीतलाल यादव, उनके भाई टिंकू और उनकी पत्नी के भाई पिंकू समेत कई लोगों ने दानापुर अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था। फिर सुरक्षा कारणों से या प्रशासनिक निर्णय के तहत उन्हें बेऊर जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।






                                


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed