{"_id":"653d0d9180d260f8e800b76a","slug":"bihar-news-rjd-party-president-lalu-yadav-daughter-rohini-acharya-social-media-post-on-sushil-kumar-modi-bjp-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : लालू की बेटी ने भाजपा के राज्यसभा सांसद को बताया भूमाफिया; रोहिणी ने लिखा- राष्ट्रकवि का घर कब्जाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : लालू की बेटी ने भाजपा के राज्यसभा सांसद को बताया भूमाफिया; रोहिणी ने लिखा- राष्ट्रकवि का घर कब्जाया था
Sat, 28 Oct 2023 07:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 28 Oct 2023 07:03 PM IST
सार
Lalu Yadav : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एक बार फिर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को लेकर अपने शब्दों में टिप्पणी की है। रोहिणी ने क्या लिखा और इसपर सुशील मोदी ने क्या कहा, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
सुशील मोदी, रोहिणी आचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट कर जीवनदान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने सुशील मोदी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन वह अपनी भाषा में जिस 'विशेषण' के साथ उनके बारे में लिखती हैं- उसी में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले जानिए रोहिणी ने लिखा क्या
रोहिणी आचार्या ने जिस विशेषण का इस्तेमाल किया है, वह 'अमर उजाला' नहीं लिख सकता है। खैर, उसे ### के रूप में इंगित करते हुए पहले पढ़ें कि रोहिणी ने आखिर लिखा क्या- "ये बेवजह टर्रटर्राने वाला ### वहीं भूमाफिया है ना जिसने राष्ट्रकवि स्व. रामधारी सिंह दिनकर के आवासीय परिसर पर अवैध कब्ज़ा कर रखा था और आज वो श्री बाबू की जयंती समारोह के कार्यक्रम को मुद्दा बना कर सवर्ण समाज को दिग्भ्रमित करने की ओछी राजनीति कर रहा है..।"
विज्ञापन
सुशील मोदी बोले- उसकी बात पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के सोशल मीडिया एकाउंट पर की गई टिप्पणी के बाद 'अमर उजाला' ने सुशील मोदी से बात की। उन्होंने कहा कि मैं रोहिणी आचार्य के किसी भी बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। उनकी भाषा उनके परिवार की पहचान है। जहां तक रामधारी सिंह दिनकर के आवासीय परिसर को कब्जा करने की बात है तो किसी के बारे में कुछ भी बोलने में क्या लगता है? रामधारी सिंह दिनकर के आवास पर कोई कब्जा कर सकता है क्या? उसने क्या लिखा है, यह भगवान ही जाने। उन्होंने कहा कि नन पॉलिटिकल आदमी पर हम क्या प्रतिक्रिया करें। अगर कोई कब्जा किया रहता तो बात छिपती क्या?