{"_id":"6527ec61865a9eb6a9012e83","slug":"bihar-news-rjd-party-lalu-yadav-daughter-rohini-targeted-samrat-chaudhary-bjp-list-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रोहिणी ने सम्राट पर साधा निशाना, कहा- मुरेट्ठा बांध लेने से कोई झूठा लबार बेदाग़ नहीं हो जाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रोहिणी ने सम्राट पर साधा निशाना, कहा- मुरेट्ठा बांध लेने से कोई झूठा लबार बेदाग़ नहीं हो जाता
Thu, 12 Oct 2023 06:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:23 PM IST
सार
Bihar : लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आज सम्राट पर जमकर बरसी। उसका यह जुबानी हमला सम्राट चौधरी के द्वारा लालू प्रसाद यादव को चोर कहे जाने का जवाब था। उन्होंने सम्राट चौधरी के साथ साथ शकुनी चौधरी पर भी जमकर बोला।
विज्ञापन
रोहिणी ने सम्राट पर किया जुबानी हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कैंसर वाले बयान के बाद अब इस जंग में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी भी अपने पिता के पक्ष से कूद पड़ी है। उसने एक्स के माध्यम से सम्राट चौधरी पर जुबानी हमला किया है। सम्राट चौधरी ने बयान देने के क्रम में बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव को कैंसर से संबोधित करने के बाद अब चोर कह दिया। इस बात से बौखला कर लालू प्रसाद यादव की बेटी ने सम्राट चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि मुरेट्ठा बांध लेने से कोई झूठा लबार बेदाग़ नहीं हो जाता है, और न ही उसकी पृष्टभूमि बेदाग़ और साफ़ हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी ने कहा - ये सत्ता के भूखे भेड़िये हैं
रोहिणी आचार्या ने कहा कि गरीब वंचित पिछड़े शोषित समाज को बहुजन के भेष में छिपे इन जैसे मनुवादी लोगों से सतर्क रहना होगा क्योंकि सत्ता के ये ऐसे भूखे भेड़िये हैं जो ईमान को तब तक निलाम करते रहते हैं जब तक इनके स्वार्थी की पूर्ति होती रहे। उन्होंने कहा कि जो इंसान खुद अपनी जमीर की नीलामी की बोली लगाकर बहुजन समाज के हितों पे कुठराघात करने वाली पार्टी का चरण पादुका बना हुआ हो तो फिर वो भला कैसे लव-कुश समाज के हितों का शुभचिंतक हो सकता है।
विज्ञापन
शकुनी चौधरी को कहा - वह सेना का भगोड़ा था
मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं चोर का बेटा नहीं, फौजी का बेटा हूं, जो चोर का बेटा हो वो डरे। इसके जवाब में रोहिणी ने एक्स पर जवाब दिया है कि उसके बाप के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है कि वह सेना का भगोड़ा था और भागने के पश्चात् कोर्ट - मार्शल से बचने के लिए उसने अपनी पहचान छुपाई थी। उसने कागजी तौर पर अपना असली अस्तित्व ही मिटा दिया था।