फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD MLA sudhakar singh adamant on misbehavior with officers; said- nothing controversial

Bihar News : अफसरों से बदतमीजी पर राजद विधायक अडिग; थूकने और माला पहनाने पर पूर्व मंत्री बोले- विवादित कुछ नही

Mon, 09 Oct 2023 10:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 09 Oct 2023 10:58 PM IST
सार

Bihar : अधिकारियों पर थूकने और उन्हें जूते का माला पहनाने के विवादित बयान देने के बाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में आये राजद के पूर्व मंत्री अब भी अपने बयान पर अडिग हैं। उनका कहना है कि इसमें विवादित क्या है?

विज्ञापन
Bihar News : RJD MLA sudhakar singh adamant on misbehavior with officers; said- nothing controversial
बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिकारियों पर थूकने की बात कहकर चर्चा में आए बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह आज भी अपनी बातों पर अडिग रहे। औरंगाबाद में सोमवार को किसान शंखनाद आंदोलन सभा को संबोधित करने के बाद मीडिया द्वारा इस विवादित बयान को लेकर पूछे जाने पर सुधाकर सिंह अपने बयान पर पूरी तरह अटल रहे। उन्होंने कहा कि उस बयान में विवादित क्या है? हमें बताए। आप पढ़े लिखे लोग हैं। इस बयान में विवादित क्या है? क्या राज्य में भ्रष्टाचार नहीं है? क्या अधिकारी पैसे नहीं ले रहे?

विज्ञापन


विवादित नहीं होने का दिया तर्क 
सुधाकर सिंह ने कहा कि मैंने तो बड़े ही गांधीवादी तरीके से कहा था कि विरोध दर्ज करना चाहिए। क्या आपसे अवैध तरीके से धन मांगता तो आप विरोध नहीं करते? आपके पास कैमरा है आप उसे कैमरे में लोड करते। किसान के पास क्या है? न तो उसके पास ताकत है, न तो उसके पास काम है और न ही उसके पास कैमरा है। ऐसी स्थिति में वह अपने तरीके से विरोध करेगा। इसमें विवादित कहां हुआ।
विज्ञापन


कहां क्या कहा था  पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने
सुधाकर सिंह ने कैमूर में किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर आप लोग आंदोलन के दौरान अधिकारियों पर लाठी बरसाते हैं और उसका सर फट जाएगा तो आप पर 302 और 307 लग जाएगा, लेकिन 100 लोग मिलकर कलेक्टर के मुंह पर थूक देंगे तो कलेक्टर 100 लोगों पर क्या दफा लगाएगा? फूलों की माला की जगह अधिकारियों को फटे हुए जूते और चप्पलों की माला पहनाइए। अगर कोई अधिकारी बाजार में सब्जी लेने आता है तो उसे अंगूठा दिखाइए। इन सब चीजों से आप लोग के ऊपर किसी भी तरह का कोई धारा नहीं लगेगा। भारतमाला परियोजना के तहत बनारस कोलकाता एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर भारत सरकार द्वारा कैमूर के किसानों की जमीन ली जा रही है जिसमें किसानों का आरोप है कि सरकार जमीन का उचित मूल्य नहीं दे रही है जिसे लेकर किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी उस कार्यक्रम में    कैमूर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed