{"_id":"664728efc75b8d0ad409ae40","slug":"bihar-news-rjd-mla-s-brother-cheated-in-muzaffarpur-cid-jewelery-fraud-crime-news-in-hindi-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सावधान, सीआईडी अफसर बनकर आपके साथ भी ठगी कर सकते हैं बदमाश, राजद विधायक के भाई हो चुके हैं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सावधान, सीआईडी अफसर बनकर आपके साथ भी ठगी कर सकते हैं बदमाश, राजद विधायक के भाई हो चुके हैं शिकार
Fri, 17 May 2024 03:22 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 17 May 2024 03:22 PM IST
सार
राजद विधायक के भाई राजेश पासवान ने बताया कि शुक्रवार को बाइक पर दो लोग आए और खुद को सीआईडी अधिकारी बताया। आते ही पूछताछ की और कहा कि इतने सोने के आभूषण पहनकर क्यों चल रहे हो? कुछ देर पहले ही एक व्यवसायी से बदमाशों ने लूटपाट की है। क्या तुम भी बनना चाहते हो?
विज्ञापन
बाइक से जाते दिखे दोनों बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी के विधायक के भाई ठगी के शिकार हो गए। सीआईडी के अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाशों ने बोचहां से राजद विधायक अमर पासवान के भाई राजेश पासवान को अपना निशाना बनाए। इनसे सोने का चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। अब राजेश पासवान ने पुलिस के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पूरा मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बांध रोड की बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
दोनों ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताया
राजद विधायक के भाई राजेश पासवान ने बताया कि शुक्रवार को बाइक पर दो लोग आए और खुद को सीआईडी अधिकारी बताया। आते ही पूछताछ की और कहा कि इतने सोने के आभूषण पहनकर क्यों चल रहे हो? कुछ देर पहले ही एक व्यवसायी से बदमाशों ने लूटपाट की है। क्या तुम भी बनना चाहते हो? जल्द हटाओ इसको और निकालकर हमलोगों को दे दो। मैं पेपर में लपेटकर तुम्हारी ही गाड़ी रख देता हूं। राजेश पासवान ने कहा कि बदमाशों की यह बातें सुनकर मुझे संदेह हुआ। इसके बाद मैं जैसे की कुछ पूछता इन लोगों ने अपना आईकार्ड दिखाया। मुझे लगा सच में पुलिस वाले हैं।
विज्ञापन
पेपर के अंदर से चेन और अंगूठी गायब थी
इसके बाद सुरक्षा के डर से मैंने अपनी अंगूठी और सोने की चेन उतार कर इन्हें दे दिया। अंगूठी व सोने की चैन सब लेकर एक पेपर में डाल दिया और मेरी गाड़ी में रख कर बोला अब जाओ। यह कहकर ये लोग चले गए। इनके जाने के बाद जब मैंने गाड़ी में चेक किया तो पेपर के अंदर से चेन और अंगूठी गायब थी। पूरे मामले में सिकंदरपुर थाना के एसएचओ देवव्रत कुमार ने बताया कि एक ठगी से संबंधित शिकायत मिली है। घटना का सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। मामले में जांच किया जा रहा है। जल्द ही बदमाश पकड़ लिया जायेगा।
विज्ञापन