फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD leader Manoj Jha Thakur controversy in news Bihar, Lalan Singh, Nitish Kumar, Anand Mohan

Bihar: ललन बोले- सात जन्म में नीतीश थूकेंगे भी नहीं भाजपा की ओर; मनोज झा के बयान पर जदयू अध्यक्ष खुलकर बोले

Thu, 28 Sep 2023 05:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Sep 2023 05:03 PM IST
सार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- उनका उद्देश्य किसी समाज को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने अपने भाषण के दौरान सिर्फ एक कविता पढ़ी थी और खुद को ये कहा है कि मान लीजिए कि मैं ठाकुर हूं।

विज्ञापन
Bihar News: RJD leader Manoj Jha Thakur controversy in news Bihar, Lalan Singh, Nitish Kumar, Anand Mohan
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'ठाकुर' शब्द को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद मनोज झा के बचाव में कूद गए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद मनोज झा के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। जिस बयान पर विवाद है, वह मनोज झा का बयान नहीं है। उनका उद्देश्य किसी समाज को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने अपने भाषण के दौरान सिर्फ एक कविता पढ़ी थी और खुद को ये कहा है कि मान लीजिए कि मैं ठाकुर हूं। राजद राज्यसभा सदस्य मनोज झा के समर्थन में उतरे ललन सिंह ने कहा कि आते हुए कहा है कि राज्यसभा की कार्यवाही में उन्होंने क्या गलत कहा है। वह कुछ और कह रहें है और आप लोग अलग तथ्य निकाल रहें है।

विज्ञापन


ललन बोले- मनोज झा के बयान को गलत ढंग से चलाया जा रहा है
ललन सिंह ने आगे कहा कि राज्यसभा में मनोज झा के बयान को गलत ढंग से चलाया जा रहा है। राजद सांसद मनोज झा का वह बयान नहीं है, जो चलाया जा रहा है। यह उनकी राय और वक्तव्य नहीं है। वह कविता पढ़ें। वह खुद को कहा है कि मै ठाकुर हूं। किसी समाज के बारे में नहीं कह रहा हूं। वह खुद और आपको ठाकुर मानकर चलें। राज्यसभा के अंदर वह मालिक के बारे मे बोल रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का काम ही भ्रम फैलाना है
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्म में भाजपा के तरफ देखेंगे तक नहीं। भाजपा देखने लायक तक की पार्टी नहीं है। देखना तो छोड़िए नीतीश कुमार थूकेंगे तक नहीं। भाजपा ने जो इस देश की जनता से जो वादा किया, उसमें एक भी पूरा किया है। राज्यसभा सांसद मनोज झा के भाषण के 7 दिनों के बाद यह बवाल शुरू हुआ है। इसकी जिम्मेदार भाजपा है। भाजपा एक कानफूस्का पार्टी है। उसके नेता गलतफहमी फैलाते हैं। उनका काम ही भ्रम फैलाना है। रोजाना मीडिया में चल रहा है कि भाजपा से नीतीश कुमार की नजदीकियां बढ़ रही हैं। अभी कुछ मीडिया वाले चला रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश और भाजपा नजदीक हो रहें हैं। ललन सिंह ने सपष्ट कहा है कि सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ मजबूती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ हैं। भाजपा के विरोध में वह एकजुटता के प्रतीक हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को एकजुट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed