फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Retired army soldier dies of electrocution while connecting electric wire at Yagya site in Munger

Bihar News: मुंगेर में यज्ञ स्थल पर बिजली का तार जोड़ रहे आर्मी से रिटायर्ड जवान की करंट लगने से मौत

Fri, 05 May 2023 02:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 02:27 PM IST
सार

Retired Army Soldier Dies: बिहार के मुंगेर जिले में हादसा हुआ है। हादसे में बिजली का तार जोड़ रहे आर्मी से रिटायर्ड एक जवान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद रामधुनी यज्ञ को बंद करना पड़ा।

विज्ञापन
Bihar News Retired army soldier dies of electrocution while connecting electric wire at Yagya site in Munger
मृतक सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में जमालपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रामपुर कालोनी के मलिकपुर में एक 39 साल के आर्मी से अवकाश प्राप्त जवान सुधाकर सिंह की मौत करंट लगने से हो गई। मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए लाया है।

विज्ञापन


बता दें कि आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रामपुर कालोनी के मलिकपुर में 72 घंटे का रामधुनी यज्ञ हो रहा था। इसी रामधुनी यज्ञ में सुधाकर सिंह पहुंचा और पंडाल का पंखा बंद होने के कारण पूछा तो लोगों ने बताया कि बिजली का तार शायद खुला हुआ है। तभी सुधाकर पंडाल के पीछे गया और पंखे का लाइन जोड़ने लगा। बिजली का तार जोड़ने के समय ही उसे उसे करंट लगा और वहीं उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में सुधाकर सिंह के परिजनों ने कहा कि करंट लगने से मौत की खबर सुनकर हम लोग दौड़े-दौड़े मल्लिकपुर रामधुनी स्थल पर पहुंचे। जहां रामधुनी करा रहे आयोजक समिति के सदस्य उसे घेरे हुए थे तथा सुधाकर सिंह मृत पड़ा था। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह आर्मी से रिटायर्ड जवान था। सुधाकर सिंह साल 2020 में आर्मी से रिटायर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद रामधुनी यज्ञ हुआ बंद... 
वहीं, रामधुनी यज्ञ में सुधाकर सिंह की करंट लगने से मौत के बाद रामधुनी कराने वाले आयोजक समिति के सदस्यों ने तुरंत ही आयोजन बंद करवा दिया। इस संबंध में आदर्श थाना जमालपुर के थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि करंट लगने से एक की मौत हुई है। सुधाकर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed