फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Resignation of Bihar BDO in discussion, said- SDO harasses him regarding voter revision work

Bihar: बिहार के इस बीडीओ का इस्तीफा चर्चा में, कहा- मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रताड़ित करते हैं SDO सर

Mon, 14 Jul 2025 10:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 14 Jul 2025 10:44 AM IST
सार

Bihar Election News: मतदाता पुनरीक्षण काम को लेकर एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। कटिहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसी मामले को लेकर अपना इस्तीफा दे दिया है। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर एसडीओ साहब प्रताड़ित करते हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Resignation of Bihar BDO in discussion, said- SDO harasses him regarding voter revision work
बीडीओ हरिओम शरण ने डीएम को दिया अपना इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार के बारसोई के प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कटिहार के जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा को पांच पन्नों का पत्र और अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने एसडीओ श्वेतम दीक्षित पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं कमर दर्द से जूझते हुए भी रोज 10 से 12 पंचायतों का दौरा करता हूं। डिजिटाइजेशन कैम्प का निरीक्षण करता हूं। बीएलओ, सुपरवाइजर से लेकर अपलोडिंग तक की जिम्मेदारी उठाता हूं। इसके बावजूद एसडीओ सर मुझे खुले आम कर्मचारियों के सामने अपमानित करते हैं। अपशब्द का प्रयोग करते हैं। कामचोर बता कर दबाव बनाते हैं। 

विज्ञापन


इन सब चीजों का दोष भी मढ़ दिया
इतना ही डीएम को लिखे पत्र में बीडीओ हरिओम शरण ने लिखा कि प्रखंड और विधानसभा की इस कार्य की प्रगति पर निर्वाचन आयोग की ओर से गई वीसी में भी कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन, एसडीओ बार-बार मुझे डांट फटकार लगाते हैं। कहते हैं कि आप काम नहीं करते हैं। कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके लिए डीएम सर और आयोग को कार्रवाई के लिए लिख देंगे। नौकरी चला जाएगा, तब पता चलेगा। बीडीओ ने कहा कि विगत कई दिनों से एप पर साइट काफी धीमी गति से काम कर रहा है। आयोग ने भी इसे स्वीकार किया। साथ पिछले दिनों 24 घंटे इंटरनेट सेवा बाधित रहने से भी फर्क पड़ा। लेकिन, इन सब चीजों का दोष भी एसडीओ सर ने मेरे ऊपर मढ़ दिया। कहा जाता है कि आपके कारण मतदाता पुनरीक्षण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। 
विज्ञापन


मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार हो रहा
बीडीओ ने अपने पत्र में लिखा कि बेवजह लगातार इस प्रकार की मानसिक प्रताड़ना में और इस प्रकार की अपमानजनक परिस्थितियों में जहां बिना किसी जायज कारण के बार-बार सभी अन्य अधिकारियों व कनीय कारण के बार-बार सभी अन्य अधिकारियों व कनीय कर्मियों के समक्ष मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार हो रहा हो, मैं कुशलता पूर्वक व स्वस्थ्य मानसिक स्थिति में कार्य करने में स्वयं को अपने ही आत्मसम्मान के साथ संघर्ष करता पाता हूं। इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग के दावों को तेजस्वी ने किया खारिज, कहा- फर्जी अपलोडिंग हो रही है


मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं
असली मसला यह है कि जिन पर यह आरोप लगे हैं, वह कोई मामूली अफसर नहीं, बल्कि जदयू विधायक विजय सिंह के दामाद हैं। अब समझिए सियासत में बवाल क्यों मचा है।विपक्ष ने इसे सत्ता का दंभ और रिश्तेदारी का रौब बताकर हमला तेज कर दिया है। वहीं इस मामले में एसडीओ श्वेतम दीक्षित ने दो टूक कहा कि यह सब जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत हो रहा है और प्रदर्शन सुधारने के लिए बीडीओ को केवल काम समझाया गया था। अब यदि उसे प्रताड़ना कहें तो क्या करें? मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। 

 कटिहार के डीएम का बयान आया सामने
कटिहार के डीएम मनेश कुमार मीणा ने सोमवार को अपना बयान जारीकरते हुए इस मामले को खारिज किया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से कोई त्यागपत्र नहीं मिला है। डीएम मनेश कुमार मीणा ने बताया कि बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने माफी मांग ली है और अब भी वही कार्रवाई जारी है।
 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed