फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Rape victim appeals to purnea SP Accused are threatening to kill commit suicide bihar police

Bihar News : बलात्कार पीड़िता आत्मदाह करने पहुंची एसपी कार्यालय, कहा -मिल रही है जान से मारने की धमकी

Mon, 14 Oct 2024 08:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 14 Oct 2024 08:05 PM IST
सार

Bihar : बलात्कार अभियुक्त के द्वारा पीड़िता के परिवार को केस उठाने की धमकी से तंग होकर पीड़िता पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता और उसकी मां ने कहा कि या तो न्याय मिले या फिर एसपी कार्यालय में ही आत्मदाह कर लुंगी। 

विज्ञापन
Bihar News : Rape victim appeals to purnea SP Accused are threatening to kill commit suicide bihar police
पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बलात्कार पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वह अपनी मां के साथ पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने एसपी कार्यालय पहुंच गई। मामला पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है। घटना पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां एक बलात्कार के अभियुक्तों के द्वारा लगातार पीड़िता के परिवार को केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं केस नहीं उठाने पर वे लोग पीड़िता और उनके परिजनों के साथ मारपीट भी करते हैं। इसी बात की शिकायत करने पीड़िता और उसकी मां न्याय की आस को लेकर 18 किलोमीटर दूर से चलकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा से मिले बिना ही उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पर भी लगाये गंभीर आरोप 
इस संबंध में बलात्कार पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी लड़की के साथ बलात्कार के मामले में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 167/23 और स्पेशल पोक्सो नं. 59/24 में अभियुक्तों के द्वारा लगातार दबाव और धमकी मिल रही है। अभियुक्त मो. शाहिद, मो. असफाक, हलीम, बीबी शहनाज, बीबी नुकतीमा, बीबी नुकीमा, बीबी तहजीबा और नोसीना खातून ने पीड़िता के परिवार को केस हटाने के लिए लगातार दवाब बना रहे हैं। साथ ही धमकी भी दे रहे हैं। उनका आरोप है कि उनके  साथ मारपीट भी की जाती है। पीड़िता का आरोप है  कि अभियुक्त मो. शाहिद थाना में बैठता है और पुलिस दरोगा को खरीदने का दावा करता है। वह पीड़िता के परिवार को धमकी देता है कि वह उन्हें जान से मार देगा। उन्होने कहा कि जलालगढ़ में कई बार धमकी को लेकर आवेदन भी दिए लेकिन थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप यह भी है कि जलालगढ़ थाना भी आरोपी से मिले हुए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने आत्मदाह करने की दी धमकी 
पीड़िता की मां ने कहा मैं और मेरा परिवार खतरे में हैं। हमें न्याय चाहिए। अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सजा दिलाई जाए। अगर पुलिस अधीक्षक से इंसाफ नहीं मिला, तो मैं और मेरी बेटी पुलिस कार्यालय में ही आग लगाकर जान दे देंगे। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए गए लेकिन एसपी के गार्ड ने बाहर में ही रोक लिया । साथ ही स्थानीय थाना में जानें के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में जलालगढ़ थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि जलालगढ़ थाना कांड संख्या 167/23 और स्पेशल पोक्सो नं. 59/24 में फरार अभियुक्तों के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कर्रवाई की गई है। मामले में काऊंटर केस भी है। धमकी को लेकर पीड़िता के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed