फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rape of 7 year old disabled person, brutality done by the brute living in the neighborhood

Bihar News : 7 साल की दिव्यांग के साथ रेप, पड़ोस मे रहने वाले दरिंदे ने की हैवानियत; लोगों ने पकड़कर पीटा

Sun, 26 Nov 2023 10:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Nov 2023 10:14 AM IST
सार

पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति प्रदेश कमाने गया हुआ है। उसकी 7 साल की बच्ची बोल नहीं सकती है। इसे बहला फुसला कर पड़ोसी का पुत्र उसे एक झोपड़ी में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Bihar News: Rape of 7 year old disabled person, brutality done by the brute living in the neighborhood
रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतामढ़ी में 7 साल की दिव्यांग का रेप हुआ है। यह हैवानियत किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने की। हालांकि, घटना के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना जिले के बेलसंड इलाके की है। बताया जा रहा है कि मासूम बोलने में असमर्थ है। उसके पड़ोसी ने उसके साथ हैवानियत की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बच्ची को गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पड़ोसी बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया
पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति प्रदेश कमाने गया हुआ है। उसकी 7 साल की बच्ची बोल नहीं सकती है। इसे बहला फुसला कर पड़ोसी का पुत्र उसे एक झोपड़ी में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहाल हालत में रोते हुए उसे झोपड़ी से निकलते देख लोगों ने हल्ला किया। हल्ला सुनकर आरोपी भागना चाहा। लेकिन, उसे अन्य ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। कुछ लोगों ने पिटायी भी कर दी। बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया
वहीं आरोपी को भी पुलिस अभिरक्षा में फोरेंसिक जांच के लिए रेफर कर दिया। लोगों की पिटायी से जख्मी दुष्कर्म के आरोपी युवक को भी पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed