फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rape of 3-year-old innocent in Sitamarhi; young man did dirty work, Crime News

Bihar News : सीतामढ़ी में 3 साल की मासूम का रेप; दरवाजे पर खेल रही थी, सुनसान जगह ले जाकर युवक ने की दरिंदगी

Fri, 08 Sep 2023 12:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Sep 2023 12:33 PM IST
सार

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि देर शाम पीड़ित बच्ची के परिजन महिला थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। बताया कि गांव के ही युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Rape of 3-year-old innocent in Sitamarhi; young man did dirty work, Crime News
रेप की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतामढ़ी में तीन साल की मासूम का रेप हुआ है। 18 साल के लड़के ने उसके साथ दरिंदगी की है। रेप की खबर सुनने ही परिजन फौरन थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को हिरासत ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उनकी 3 साल की बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी।  इसी दौरान आरोपी युवक आया और बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। इसके बाद बच्ची का रेप किया। काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो उसकी खोजबीच करने लगे। घर से पास बच्ची घायल हालत में मिली। वह दर्द से कराह रही थी। बच्ची की हालत देखक हमलोगों ने फौरन उसका प्राथमिक इलाज करवाया। इसके बाद पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई
परिजन बच्ची के प्राथमिक उपचार के बाद फौरन उसे थाना लेकर गए। किसी पुलिसकर्मी द्वारा महिला थाना जाने का सलाह दिया गया। पीड़िता को लेकर उसके परिजन महिला थाना पहुंचे। उनके शिकायत पर गुरुवार की देर शाम महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई। वही, त्वरित कारवाई करते हुए स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ही युवक ने बच्ची के साथ किया गलत
एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि देर शाम पीड़ित बच्ची के परिजन महिला थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। बताया कि गांव के ही युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थानाध्यक्ष संध्या कुमारी ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर एफआईआर की। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को महिंदवारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को बच्ची का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेशी की जायेगी। उसके बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed