फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Rajpoot Revenge in bihar floor test against Tejashwi Yadav RJD Party, Chetan Anand Bihar target

Chetan Anand Bihar : तेजस्वी यादव को याद दिलाया ठाकुर का कुआं; आनंद मोहन और क्षत्रिय समाज का लिया बदला

Mon, 12 Feb 2024 02:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 12 Feb 2024 02:37 PM IST
सार

Bihar News : ठाकुर का कुआं- एक बार फिर यह चर्चा में आ गया है। बाहुबली आनंद मोहन सिंह के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक चेतन आनंद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ राजग में जाते हुए तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को अपनी जाति याद दिलाई।

विज्ञापन
Bihar News : Rajpoot Revenge in bihar floor test against Tejashwi Yadav RJD Party, Chetan Anand Bihar target
मनोज झा ने 'ठाकुर का कुआं' सुनाकर वाहवाही लूटी, लेकिन क्षत्रियों को भड़का दिया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूमिहार जाति के बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने दूसरी वजह से राष्ट्रीय जनता दल का साथ छोड़ा। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड में वापस संभवना दिखने लगी। लेकिन, क्षत्रिय नेता और बाहुबली आनंद मोहन सिंह के विधायक बेटे चेतन आनंद के साथ छोड़ने की वजह एक नहीं, कई हैं। एक वजह उन्होंने खुद बता दी। जहां एक तरफ आनंद मोहन जेल से निकलने के बाद क्षत्रिय रानजीति में फिर से जिंदा होने की कोशिश में राजस्थान घूम रहे थे, वहीं उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने 'ठाकुर का कुआं' गीत सुनाकर क्षत्रियों को जगा दिया था। अब चेतन आनंद ने राजद का साथ छोड़ने के बाद जो लिखा, वह पढ़ने लायक है- "ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है। सबको पिलाना है।"

विज्ञापन


विज्ञापन


छह महीने बाद जख्म का इलाज
चेतन आनंद ने एक तरह से अपने जख्मों पर खुद ही मरहम लगाने में छह महीने का वक्त लिया। सितंबर 2023 में राजद से उन्हें एक नहीं, कई जख्म मिले थे। एक जख्म तो यह कि क्षत्रिय राजनीति करने वाले बाहुबली आनंद मोहन को लालू प्रसाद यादव ने मिलने का समय नहीं दिया। आनंद मोहन ने खुलकर यह दुख नहीं जताया, लेकिन यह बात तब खूब चर्चा में रही थी। नहीं मिले सो नहीं, लालू यादव ने राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के खिलाफ बोलने पर आनंद मोहन को बहुत खरी-खोटी सुना दी थी। जब यह सब हो रहा था, तब संसद में 'ठाकुर का कुआं' कविता सुनाते हुए मनोज झा सुर्खियों में आए थे। चेतन आनंद तब भी राजद विधायक थे। उन्होंने खुलकर अपनी ही पार्टी के नेता मनोज झा के लिए 'दोगलापन' जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हुए गुस्से का इजहार किया था। इसी कविता पर आनंद मोहन ने कहा था कि वह अगर राज्यसभा के सभापति होते तो क्या कर गुजरते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed