{"_id":"6791d4ee04157a973208ef10","slug":"bihar-news-rajendra-setu-will-remain-closed-for-eight-hours-today-patna-begusarai-nh-31-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज आठ घंटे तक बंद रहेगा राजेंद्र सेतु; केवल आपात सेवा वाले वाहन ही चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज आठ घंटे तक बंद रहेगा राजेंद्र सेतु; केवल आपात सेवा वाले वाहन ही चलेंगे
Thu, 23 Jan 2025 11:04 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:04 AM IST
सार
राजेंद्र सेतु के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य को लेकर आठ घंटे तक वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। ढलाई के दौरान कंपन को रोकने के लिए वाहन नहीं चलेंगे। हालांकि, आपात सेवा वाले वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
राजेंद्र सेतु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना से बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया समेत अन्य जिले या पटना आने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार छह बजे तक राज्य से सबसे व्यस्ततम पुल में से एक राजेंद्र सेतु पर आवागमन बंद रहेगा। कहा गया है कि सेतु के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य को लेकर आठ घंटे तक वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया। ढलाई के दौरान कंपन को रोकने के लिए वाहन नहीं चलेंगे। हालांकि, आपात सेवा वाले वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
राजेंद्र सेतु पर मरम्मत का काम चल रहा है
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से राजेंद्र सेतु पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए कभी-कभी पुल पर आवागमन को रोकना पड़ता है। जिन यात्रियों को पुल पर आवागमन बंद रहने की सूचना नहीं मिलती है उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो घंटों लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन
26 जनवरी को पटना के इस सड़क पर परिचालन पर रोक
26 जनवरी की सुबह नौ बजे गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन करेंगे। इसको लेकर पटना पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। 26 जनवरी को सुबह सात बजे से समारोह खत्म होने तक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान की ओर गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी र्ग है। वहीं एसपी वर्मा रोड पर गाड़ियां नहीं चलेंगे। वहीं कोतवाली टी से पुलिसलाइन की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। जेपी गंगा पथ से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट की ओर पास धारक वाहनों के ही आने की अनुमति रहेगी। पटना जंक्शन से गांधी मैदान की ओर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा डाकबंगला चौराहे से दाहिने मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड, भट्टचार्या रोड, एग्जीबिशन रोड में दक्षिण कटिंग जाएंगे।
विज्ञापन