फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rahul Gandhi watching 'Phule' with 400 people: theatre, demonstration, uproar

Bihar News: 400 लोगों के साथ 'फुले' देखकर निकले राहुल गांधी, एंट्री नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा

Thu, 15 May 2025 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 May 2025 05:17 PM IST
सार

Patna News: मॉल में हंगामा कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोगों को थिएटर के अंदर जाने से रोका जा रहा है। ऐसा जान बूझकर किया जा रहा है। यह हमलोगों को अपमानित करने की साजिश है।

विज्ञापन
Bihar News: Rahul Gandhi watching 'Phule' with 400 people: theatre, demonstration, uproar
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में अपना संबोधन देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी गुरुवार दोपहर पटना पहुंचे। यहां पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी सिटी सेंटर मॉल पहुंचे। यहां 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ 'फुले' सिनेमा देखी। इसके बाद राहुल गांधी 4.56 बजे थिएटर से बाहर निकले और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यह सिनेमा समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर आधारित है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से दोपहर 2.20 बजे से 5.20 बजे तक के शो के लिए 400 टिकट खरीदे गए थे। इतना ही नहीं इस सिनेमा के लिए कांग्रेस की ओर से विशेष पास का वितरण किया गया है। इसमें राहुल गांधी और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की तस्वीर लगी है।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: धारा 144 लगने के बावजूद अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे राहुल गांधी, कहा- आपसे बात करना ही मेरा लक्ष्य है
विज्ञापन


सैकड़ों कार्यकर्ता मॉल में थिएटर के पास पहुंच गए
इधर, राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मॉल में थिएटर के पास पहुंच गए। कांग्रेस की ओर से पहले ही साफ किया गया था कि राहुल गांधी केवल सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही सिनेमा देखेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे पास विशेष पास होने के बावजूद हमलोगों को 'फुले' देखने से वंचित किया जा रहा है। थिएटर के अंदर जाने से रोका जा रहा है। ऐसा जान बूझकर किया जा रहा है। यह हमलोगों को अपमानित करने की साजिश है। राहुल गांधी के साथ सिनेमा देखने के अधिकार को छीना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed