फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rahul Gandhi said- Lalu family is being harassed: Targeted at BJP and RSS

Bihar News: राहुल गांधी बोले- लालू परिवार को परेशान किया जा रहा, बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही मोदी सरकार

Tue, 30 Jan 2024 06:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Jan 2024 06:00 PM IST
सार

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदीजी ने बेरोजगारी, महंगाई जैसे सवालों पर जो वायदे किए थे, उसके उलट काम किया। ये भाजपा और आरएसएस वाले बराबरी की बात केवल भाषणों में करती है। हकीकत में वो अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बनाती है। 

विज्ञापन
Bihar News: Rahul Gandhi said- Lalu family is being harassed: Targeted at BJP and RSS
अखिलेश प्रसाद सिंह और कन्हैया कुमार के साथ राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी ने पूर्णिया में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री लालू जी के परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री के ऊपर भी ED का दुरुपयोग कर सरकार को अस्थिर करने का खेल खेला जा रहा है। आपसे अपील है कि ऐसा करने वालों को सजा ज़रूर दीजिएगा। पिछले 10 सालों में मोदीजी ने बेरोजगारी, महंगाई जैसे सवालों पर जो वायदे किए थे, उसके उलट काम किया। ये भाजपा और आरएसएस वाले बराबरी की बात केवल भाषणों में करती है। हकीकत में वो अमीरों को और अमीर और गरीबों को और गरीब बनाती है। उद्योगपतियों को मालामाल करने के लिए सालों में बने देश की संपत्ति को उनके हवाले करने में संकोच नहीं करती।

विज्ञापन

 
लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ा जाने वाला चुनाव होगा
राहुल गांधी ने कहा कि आनेवाले चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ा जाने वाला चुनाव होगा। ग़रीबी, शिक्षा, स्वास्थ, रोज़गार ये देश के वास्तविक मसले हैं, हम इन्हीं की बात करते हैं। और इन्हें ही पूरा करने के लिए लोगों से  वोट मांगते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्म भूमि है। भगवान बुद्ध को यहीं ज्ञान मिला। यही महावीर और श्री गुरु गोबिंद सिंह की जन्मभूमि है। यह भूमि, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, मजहरूल हक, बाबू जगजीवन राम, जेपी, और कर्पूरी ठाकुर से लेकर अनगिनत दिग्गजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब आयाराम- गयाराम की राजनीतिक प्रयोगशाला बन गयी
एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ता है कि आज इस भूमि पर मौकापरस्ती और लोभ-लालच की राजनीति हावी हो गई है। जो बिहार दुनिया को प्रकाश देता था, उसकी पहचान अब आयाराम- गयाराम की राजनीतिक प्रयोगशाला बन गयी है। पर हमारे पैर छोटे मोटे कारणों से डगमगाने वाले नहीं। कोई रहे या जाए, हम अपने उसूलों को छोड़नेवाले नहीं हैं। हम में महात्मा गांधी, सरदार पटेल, राजेंद्र बाबू और मौलाना आज़ाद की रूह है। हम इन्हें क़ायम रखने के लिए आख़िरी सांस तक लड़ेंगे।
 
यूपीए सरकार में 2 लाख करोड रुपए दिया गया था
सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसी को धोखा नहीं दिया। किसी को सम्मान देने में कमी नहीं रखी। महागठबंधन की सरकार ने वर्षों से ठप विकास यात्रा को गति देने का प्रयास किया, तो मोदी और शाह को चुभ गया, पसंद नहीं आया। उन्होंने बिहार के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया। बिहार के विकास के लिए यूपीए सरकार में 2 लाख करोड रुपए दिया गया था। इससे 6 पॉवर प्रोजेक्ट, नेशनल हाईवे, PM ग्राम सड़क योजना के तहत कई बड़े काम हुए। लेकिन मोदी सरकार ने बिहार के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया। जो मदद मिलती थी, बंद हो गयी। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले एक लाख 15 हज़ार करोड़ रुपये देने की घोषणा मोदी जी ने पटना के गांधी मैदान में की, पर वो पैसा कहां गया, कोई नहीं जानता। बिहार ने 40 में से 39 सांसद भाजपा गठबंधन को दिया, लेकिन मोदीजी ने बिहार की जनता को इसके बदले में कुछ नहीं  दिया- बिहार को पीछे ही धकेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed