फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rabri Devi targets CM Nitish Kumar and BJP; Rohini Acharya, EVM, Lok Sabha Elections, Patna

Bihar News : राबड़ी देवी बोलीं- नीतीश और भाजपा वालों ने अधिकारियों का मन बढ़ा दिया है, बिहार में अफसरशाही हावी

Wed, 21 Feb 2024 12:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Feb 2024 12:50 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट आने के भाजपा के दावों पर तंज कसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि जनता वोट नहीं देती है। भाजपा वाले ईवीएम मशीन में खेला करते हैं। इसलिए 400 सीट का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Rabri Devi targets CM Nitish Kumar and BJP; Rohini Acharya, EVM, Lok Sabha Elections, Patna
राबड़ी देवी और नीतीश कुमार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और बिहार में अफसरशाही के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा वालों ने अधिकारियों का मन बढ़ा दिया है। वह बढ़ावा देते हैं इसलिए अब उनकी बात अधिकारी नहीं आ रही है। बिहार में अफसरशाही हावी हो गई है और गुंडराज आ गया है। 

विज्ञापन


भाजपा वाले ईवीएम मशीन में खेला करते हैं
लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट आने के भाजपा के दावों पर तंज कसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि जनता वोट नहीं देती है। भाजपा वाले ईवीएम मशीन में खेला करते हैं। इसलिए 400 सीट का दावा कर रहे हैं। वहीं उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम रोजगार की बात करेंगे। हाशिए पर खड़ी आबादी के अधिकार की बात करेंगे। सामाजिक सौहार्द समरस समाज के सपने साकार करेंगे। सर्वजन सुखाय हमारा लक्ष्य है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए न रुकेंगे, न झुकेंगे, न विश्राम करेंगे। केवल संघर्ष करेंगे.. संघर्ष करेंगे। रोहिणी ने 
विज्ञापन


जानिए, सीएम नीतीश के किस बयान से गरमाई सियासत
बुधवार को विधानसभा में महागठबंधन के विधायकों के हंगामा पर सीएम कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप मेरा मुर्दाबाद करते रहिए और हम जिंदाबाद करते रहेंगे। आप जिंदा रहिए और हमको मुर्दा करते रहिए। जितना मुर्दाबाद करिएगा उनता ही खत्म होते रहिएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा कि आप लोग बहुत कम संख्या में सदन में आइएगा। सारा काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है। जो गड़बडी थी, सब में सुधार करवा दिया। आप कहते हैं सरकारी अधिकारी को हटाइए। यह मांग गलत है। आप जिसे हटाने की मांग कर रहे हैं वह एक ईमानदार अफसर हैं। इस बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed