फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Purnia youth murdered, land dispute was going on, criminals shot him

Bihar News: मजदूरों के सरदार की हत्या, यह विवाद चल रहा था, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 04 Feb 2025 06:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Feb 2025 06:26 PM IST
सार

 परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। वहीं सदर थानेदार अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Purnia youth murdered, land dispute was going on, criminals shot him
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में पिस्टल की वट से पीट पीटकर मजदूरों के सरदार की हत्या कर दी। सरदार की मौत के बाद  परिजनों में चीख पुकार मच गई है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जीएमसीएच भेज दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के ऋद्धि सिद्धि पेट्रोल पंप के पास की है। जहां जमीन विवाद को लेकर बाजार से लौटने के दौरान विरोधियों ने घेर कर पीट-पीट कर घायल कर दिया जिसका इलाज के दौरान मत हो गई ।  मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग बागेश्वरी स्थान निवासी विजय पासवान 40 के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटा और एक बेटी छोड़ गया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए रमेश उरांव ने बताया कि उनका उनका गांव के हो रहने वाले प्रकाश यादव, गुड्डू सिंह और नीरज जायसवाल सहित अशोक उरांव से 2005 से जमीन का विवाद चल रहा था। उनके साथ उनका दोस्त विजय पासवान भी साथ रहता था। कुछ दिन पहले जब उनलोगों से जमीन का विवाद हुआ था। उनके दोस्त विजय पासवान ने लड़ाई के दौरान उनका पक्ष लेते हुए काफी साथ दिया था। विरोधियों ने इसी के बाद उन्हें अपने निशाने पर ले लिया था। सोमवार शाम जब वे बाजार से होकर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में ऋद्धि सिद्धि पेट्रोल पंप के पास उनके विरोधियों ने उन्हें घेर लिया और बंदूक की पिस्टल निकालकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल के नट से उनके ऊपर हमला कर दिया और फिर अधमरा समझकर भाग निकले। कुछ देर बाद उन्होंने कॉल कर घर वालों से मदद मांगी।
विज्ञापन


इसके बाद घरवाले मौके पर पहुंचे और फिर आनन फानन में पूर्णिया में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में आज सुबह घायल शख्स की मौत हो गई। इधर, युवक की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed