फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Punishment for getting bitten by a dog for not working in Bhagalpur; TMBU VC's son accused

Bihar : काम नहीं करने पर कुत्ते से कटवाने की सजा; बिहार की इस यूनिवर्सिटी कैंपस में कुलपति पुत्र पर आरोप

Sat, 17 Jun 2023 04:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 17 Jun 2023 04:38 PM IST
सार

भागलपुर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आवास में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां काम नहीं करने का आरोप लगाकर कुत्ते से कटवाया गया है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड और टेक्नीशियन का कहना है कि कुलपति के बेटे ने बेवजह हमें कुत्ते से कटवाया है।

विज्ञापन
Bihar News: Punishment for getting bitten by a dog for not working in Bhagalpur; TMBU VC's son accused
भागलपुर सबौर कृषि विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आवास में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां काम नहीं करने का आरोप लगाकर कुत्ते से कटवाया गया है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड और टेक्नीशियन का कहना है कि कुलपति के बेटे ने बेवजह हमें कुत्ते से कटवाया है। इस घटना से बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कर्मियों में काफी आक्रोश है। घायल कर्मियों का कहना है कि 16 जून की मध्य रात तकरीबन 12:00 बजे टेक्नीशियन और सुरक्षा गार्ड कुलपति आवास पर  तैनात थे। काम करते-करते टेक्नीशियन को नींद आ गई और वह सो गया। तभी कुलपति का पुत्र हनी आया और दोनों गार्ड और टेक्नीशियन पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए कुत्ते से कटवाने लगा।  
विज्ञापन

 

Bihar News: Punishment for getting bitten by a dog for not working in Bhagalpur; TMBU VC's son accused
घायल कर्मी अपना जख्म दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षागार्ड इंग्लिश फरका सबौर निवासी कुंज बिहारी और मंसूरपुर जीरो माइल निवासी टेक्नीशियन कृष्णकांत ने बताया कि कुलपति आवास में वेलोग ड्यूटी पर तैनात थे। हम लोगों के पास कुलपति के बेटे आए और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगे और उन्होंने कहा कि यहां ड्यूटी करने आते हो या सोने आते हो, यह कह कर अपने कुत्ते से हम लोगों को कटवा डाला जिससे मैं घायल हो गया हूं। चूंकि कुलपति अपने आवास में नहीं थे इसलिए अभी तक इसकी शिकायतें गार्ड और इलेक्ट्रीशियन ने कुलपति से नहीं की है लेकिन मामला बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed