{"_id":"648d9423157e27f71e0a2528","slug":"bihar-news-punishment-for-getting-bitten-by-a-dog-for-not-working-in-bhagalpur-tmbu-vc-s-son-accused-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : काम नहीं करने पर कुत्ते से कटवाने की सजा; बिहार की इस यूनिवर्सिटी कैंपस में कुलपति पुत्र पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : काम नहीं करने पर कुत्ते से कटवाने की सजा; बिहार की इस यूनिवर्सिटी कैंपस में कुलपति पुत्र पर आरोप
Sat, 17 Jun 2023 04:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 17 Jun 2023 04:38 PM IST
सार
भागलपुर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आवास में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां काम नहीं करने का आरोप लगाकर कुत्ते से कटवाया गया है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड और टेक्नीशियन का कहना है कि कुलपति के बेटे ने बेवजह हमें कुत्ते से कटवाया है।
विज्ञापन
भागलपुर सबौर कृषि विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आवास में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां काम नहीं करने का आरोप लगाकर कुत्ते से कटवाया गया है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड और टेक्नीशियन का कहना है कि कुलपति के बेटे ने बेवजह हमें कुत्ते से कटवाया है। इस घटना से बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कर्मियों में काफी आक्रोश है। घायल कर्मियों का कहना है कि 16 जून की मध्य रात तकरीबन 12:00 बजे टेक्नीशियन और सुरक्षा गार्ड कुलपति आवास पर तैनात थे। काम करते-करते टेक्नीशियन को नींद आ गई और वह सो गया। तभी कुलपति का पुत्र हनी आया और दोनों गार्ड और टेक्नीशियन पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए कुत्ते से कटवाने लगा।
विज्ञापन
घायल कर्मी अपना जख्म दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षागार्ड इंग्लिश फरका सबौर निवासी कुंज बिहारी और मंसूरपुर जीरो माइल निवासी टेक्नीशियन कृष्णकांत ने बताया कि कुलपति आवास में वेलोग ड्यूटी पर तैनात थे। हम लोगों के पास कुलपति के बेटे आए और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगे और उन्होंने कहा कि यहां ड्यूटी करने आते हो या सोने आते हो, यह कह कर अपने कुत्ते से हम लोगों को कटवा डाला जिससे मैं घायल हो गया हूं। चूंकि कुलपति अपने आवास में नहीं थे इसलिए अभी तक इसकी शिकायतें गार्ड और इलेक्ट्रीशियन ने कुलपति से नहीं की है लेकिन मामला बढ़ रहा है।