{"_id":"66b86f786b32f6cae1052250","slug":"bihar-news-pulao-and-pakwan-controversy-in-bihar-politics-over-tejashwi-yadav-statement-on-cm-nitish-kumar-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : 'बिहार ललन सिंह का पकवान खाएगा'- कांग्रेस अध्यक्ष का जवाब; तेजस्वी यादव के पुलाव पकाने की कही थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : 'बिहार ललन सिंह का पकवान खाएगा'- कांग्रेस अध्यक्ष का जवाब; तेजस्वी यादव के पुलाव पकाने की कही थी बात
Sun, 11 Aug 2024 01:29 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:29 PM IST
सार
Bihar News : राजनेताओं के बीच रविवार को राजनीति के बहाने खाने-पकाने की खूब बात हुई। केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव के पुलाव पकाने की बात कही तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उनके बनाए पकवान के पूरे बिहार को खिलाने की बात कही। कहां हुआ रोचक विवाद?
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बड़े दावे के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका रहे हैं। ऐसे कुछ होने वाला नहीं है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पूरी मजबूती के साथ केंद्र में और बिहार में सरकार चल रही है। तेजस्वी यादव जो सपना देख रहे हैं वह सिर्फ सपना ही रहेगा। वह कभी सच नहीं होने वाला है। लोकसभा चुनाव से पहले भी वह कई बड़े बड़े दावे कर रहे थे। लेकिन, सच जनता के सामने है।
विज्ञापन
भाजपा हवा में उड़ जाती
बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में बड़ा दावा किया था। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि यदि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के साथ रहते तो भारतीय जनता पार्टी हवा में उड़ जाती है। तेजस्वी ने कहा था कि तब ना तो बिहार में भाजपा मजबूत होती और ना ही देश में। लेकिन नीतीश कुमार के कारण भाजपा का बेड़ा पार हो गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 में बिहार में राजद की सरकार बनने जा रही है। जनता भाजपा वालों का सच जान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन