फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Public created ruckus DJ was stopped bihar police vehicle damaged Ram Navami 2025

Ram Navami : डीजे बजाने से रोकने पर रामभक्तों ने किया हंगामा, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त; एनएच जाम

Sun, 06 Apr 2025 10:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 06 Apr 2025 10:34 PM IST
सार

Bihar : अचानक हंगामा होने लगा। लोग एनएच पर पहुँच कर सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती डीजे बंद करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News : Public created ruckus DJ was stopped bihar police vehicle damaged Ram Navami 2025
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में रामनवमी जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति हो गई। मामला से भड़के लोगों ने एनएच जाम कर दिया। इस दौरान भड़के लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन

मामला सिमरी थाना क्षेत्र के कन्सी चौक के पास की है। 

घटना के संबंध में रामभक्तों ने बताया कि रामनवमी जुलूस शांति से जा रहा था। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और डीजे बजाने से मना कर दिया। जब लोगों ने इस बात का विरोध किया तब पुलिसकर्मी डीजे बंद करने के लिए जबरदस्ती करने लगे।  इसी दौरान दोनों तरफ से नोंक-झोंक होने लगी और गुस्साए रामभक्तों ने तोड़फोड़ करते हुए पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। रामभक्तों का आरोप है कि पुलिस ने बल का प्रयोग किया, जिसके बाद लोग दरभंगा मुजफ्फरपुर NH 27 पर पहुंच गये और सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन


 घटना के संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने पुष्टि करते हुए कहा कि करीब एक घण्टे तक सड़क जाम किया गया था। हालांकि पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने की बात से इनकार किया है।पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत करा लिया है। वहीं पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed