फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Property dealer murdered in Patna; While returning home by car, criminals shot him

Bihar News : पटना में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या; कार से घर लौट रहे थे, अपराधियों ने घेर कर चार गोली मारी

Fri, 09 Feb 2024 10:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Feb 2024 10:07 AM IST
सार

भानू पासवान (40) गुरुवार की देर रात अपनी कार से घर लौट रहे थे। घर के कुछ दूरी पर गाड़ी से उतरकर वह पैदल ही घर पहुंचने वाले थे। इसी क्रम में नयानचक काली मंदिर के नजदीक पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां भाग दी।

विज्ञापन
Bihar News: Property dealer murdered in Patna; While returning home by car, criminals shot him
भानू पासवान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में अपराध चरम पर है। पिछले दो दिन में चार हत्या से राजधानी के लोग दहशत में आ गए हैं। अब खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक काली मंदिर के नजदीक गुरुवार की देर रात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों को भून डाला। आसपास के लोग इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाका में सनसनी का माहौल कायम हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर भानू पासवान के रूप में हुई है, जो कि खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां भाग दी
घटना की जानकारी देते हुए भानू पासवान के साला चितरंजन पासवान ने बताया कि भानू पासवान (40) गुरुवार की देर रात अपनी कार से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घर के कुछ दूरी पर गाड़ी से उतरकर वह पैदल ही घर पहुंचने वाले थे। इसी क्रम में नयानचक काली मंदिर के नजदीक पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां भाग दी। गोली भानू पासवान के सर में और शरीर में गोली लगते ही भानू पासवान वहीं गिर पड़े। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है
स्थानीय लोगों ने घायल भानू पासवान को इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खगौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी को भी खंगालना शुरू कर दिया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। उनके साल चितरंजन पासवान ने बताया कि भानू पासवान प्रॉपर्टी डीलर का काम किया करते थे। यह पूछे जाने पर की क्या किसी से पैसे की लेनदेन को लेकर कभी कोई विवाद हुआ था। उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से साफ तौर पर फिलहाल अभिज्ञता जताई है। बताया जा रहा है कि भानू पासवान के दो बेटा यशराज (5) एवं शानू कुमार (3) जबकि एक बेटी आकांक्षा कुमारी (6) की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed