फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Prisoner committed suicide in hospital went for defecation and hanged himself in Motihari

Bihar News: अस्पताल में कैदी ने की आत्महत्या, शौच के लिए गया और फंदे से लटक गया, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Jul 2023 07:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 07:20 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के तहत आने वाले मोतिहारी में अस्पताल में कैदी ने आत्महत्या कर ली। कैदी इलाज के लिए अस्पताल में गया था, वहां वह शौच के लिए गया और फंदे से लटक गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News Prisoner committed suicide in hospital went for defecation and hanged himself in Motihari
जांच करती हुई एफएसएल टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में बंद सजायफ्दा कैदी एहसान अली उर्फ भोला ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। मृतक कैदी गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना के रामपुर खरेया गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम और एसडीओपी राज मौके पर पहुंच कर घटना की तहकीकात किए, जिसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजन और एफएसएल की टीम को दिया। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम मृतक के परिजन के समक्ष शव को फंदे से उतारा और जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के भाई गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर खरेया निवासी सलमान आलम ने बताया, साल 2016 में मेरे भाई भोला के दोस्त जीतनराय की हत्या हुई थी। उसी केस में मेरे भाई को फंसा दिया गया था। वह करीब सात साल से जेल में बंद था और 2018 में भाई को सजा हो गया। दो दिन पहले फोन पर बात हुई थी तो बोले थे कि जल्दी तुमको जेल से निकाल लेंगे। आज फोन आया कि उसने आत्महत्या कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते एसपी...
कैदी के आत्महत्या मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा बताया कि दो साल पहले मोतिहारी सेंट्रल जेल में आया था। इसका तबियत खराब था। इलाज को लेकर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया। जहां रात में खाना खाकर सोया, सुबह में देखा गया कि वह शौचालय के बाहर ग्रिल में फंदा लगा लटका हुआ है, जिसकी जांच को लेकर एफएसएल की टीम बुलाई गई है। जांच के बाद पता चलेगा की हत्या है या आत्महत्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed