फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : President Draupadi Murmu awarded Vikrant Kumar Shaurya Chakra Naxal attack darbhanga bihar

Bihar News : मिथिला के लाल ने बढ़ाया देश का मान, राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित; गांव में जश्न

Sat, 24 May 2025 11:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 24 May 2025 11:18 PM IST
सार

Bihar : विस्फोटक खतरों के बीच पांच नक्सलियों को मार गिराया था। कई नक्सलियों को आत्मसमर्पण भी करवाया, जिनके पास से कई आधुनिक हथियार भी बरामद हुए थे। आज मिथिला के उस लाल को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्म्मनित किया है।

विज्ञापन
Bihar News : President Draupadi Murmu awarded Vikrant Kumar Shaurya Chakra Naxal attack darbhanga bihar
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित होते विक्रांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के जांबाज सैनिकों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस मौके पर 6 कीर्ति और 33 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिथिला के लाल विक्रांत कुमार को शौर्य चक्र से सम्म्मनित किया है। विक्रांत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडेंट हैं। वह 2 अप्रैल 2023 को झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इनकी सफलता के बाद उनका वीरता के लिए चयन किया गया है। यह वीरता श्रेणी के चौथे क्रम का पुरस्कार है। उन्हें यह सम्मान अद्भुत साहस, बहादुरी, अनुकरणीय नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िये-Bihar: तेजप्रताप यादव ने किया 12 साल से रिलेशनशिप में रहने और प्यार का दावा; सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल
विज्ञापन


शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले विक्रांत कुमार दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत योगीयारा गांव के रहने वाले हैं। विक्रांत कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडेंट हैं। 2 अप्रैल 2023 को झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस अभियान में विक्रांत को आईईडी क्लीयरेंस की जिम्मेदारी दी गई थी। लगातार विस्फोटक खतरे के बीच उन्होंने अपनी टीम के साथ नक्सलियों के बेहद करीब पहुंचकर पांच नक्सलियों को मार गिराया था। उनके आक्रामक हमला करने के दौरान कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया। टीम ने एक घायल नक्सली नेता को भी गिरफ्तार किया थे, जिसके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मेरे ही विधानसभा क्षेत्र के योगीयारा गांव के विक्रांत कुमार को राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र मिला है। यह सम्मान सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे दरभंगा और बिहार के लिए गर्व की बात है। मंत्री ने कहा कि जब विक्रांत गांव लौटेंगे, तब वह खुद जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे। इस मौके पर विक्रांत के छोटे भाई निशांत ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होना बहुत बड़ी बात है। यह समाचार सुनकर गांव के युवाओं में उत्साह है। वे भैया से प्रेरणा ले रहे हैं। अब गांव के अन्य युवा भी देश सेवा के लिए आगे आना चाहते हैं।
  यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : राजधानी के पॉश एरिया में बीच सड़क पर होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, ADG से हुई मुठभेड़
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed