फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pregnant woman dies in Patna, her parents said- in-laws murdered her and fled

Bihar News: गर्भवती महिला की मौत से हड़कंप, मायके वाले बोले- हत्या कर फरार हो गए ससुराल वाले

Thu, 19 Jun 2025 07:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Jun 2025 07:53 AM IST
सार

Siwan News: मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने पिंकी की हत्या की। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश की और फरार हो गए। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Pregnant woman dies in Patna, her parents said- in-laws murdered her and fled
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंहरिया गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी सिंह के रूप में हुई। उनकी शादी वर्ष 2019 में गोंहरिया गांव निवासी दीपक सिंह से हुई थी। पिंकी तीन बच्चों की माँ थीं और एक बार फिर गर्भवती थीं। मायके वालों का आरोप है कि यह महज एक दुर्घटना या आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतका के भाई सुनील सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले पिंकी और उसके ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे पारिवारिक स्तर पर सुलझा लिया गया था। मगर बुधवार को जब मायके से पिंकी को फोन किया गया, तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। बार-बार प्रयास के बावजूद जब न तो पिंकी और न ही उसके ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से संपर्क हो सका, तो परिजन चिंतित हो गए।
विज्ञापन


हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश
इसके बाद मायके वाले गोंहरिया गांव पहुंचे, जहां घर का मुख्य दरवाज़ा बंद मिला। गांव वालों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो कमरे के अंदर का मंजर देखकर सभी स्तब्ध रह गए। पिंकी बेसुध अवस्था में पड़ी थी और उसके शरीर पर कई जख्मों के निशान थे। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। यह परिस्थिति मामले को और भी संदेहास्पद बना रही है।
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने बताया एनडीए का फुल फॉर्म, कहा- सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी सीवान पुलिस

सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं लोगों का कहना है कि पिंकी की मौत ने पूरे गांव और इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक गर्भवती महिला की इस तरह संदिग्ध अवस्था में मौत और आरोपियों का फरार होना कई सवाल खड़े करता है। वहीं परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed