फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore targets Nitish Kumar, Grand Alliance, Lalu Yadav, Jansuraj Yatra

Bihar News : नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ा था भाजपा का साथ; सीएम के साथ रह चुके इस राजनीतिज्ञ ने बताई वजह

Sun, 10 Sep 2023 02:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 10 Sep 2023 02:38 PM IST
सार

Prashant Kishor on Nitish Kumar : पीके ने कहा- "नीतीश कुमार को पता था कि आगामी 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद भाजपा सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाती और कहती कि अब हमारा मुख्यमंत्री होगा।"

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore targets Nitish Kumar, Grand Alliance, Lalu Yadav, Jansuraj Yatra
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश कुमार के मन की बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कि इस बात का अहसास हो रहा था कि लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा जीतकर आ जाती और उनकी सरकार दिल्ली में बन जाती, फिर उनको बिहार में मुख्यमंत्री के पद से हटा देती। इसी बात से भयभीत होकर नीतीश कुमार ने अनुमान  बीजेपी का साथ छोड़कर राजद के साथ मिलकर महागठबंधन की व्यवस्था बना ली ताकि वह 2025 तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रह सकें। नीतीश कुमार ने कहा कि अगला चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह ऐसा क्यों बोल रहे हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार बिना सोचे-समझे कुछ नहीं बोलते हैं, इसलिए उन्केव बोलने का कुछ मतलब है। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार को न तेजस्वी से प्यार है न कभी वह अपने पूरे जीवन में राजद के समर्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन


महागठबंधन बनने के पीछे का कारणों को है समझने की जरूरत 
प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी दोनों चुनाव कब होंगे यह नहीं पता, लेकिन बिहार में जो आज की व्यवस्था है उस तर्ज पर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कौन नेता या दल किसके साथ हो लेगा यह  किसी को नहीं पता। पीके ने कहा कि आज जो व्यवस्था है जिसमें सात दल एक हो रहे हैं। अगले चुनाव से पहले इसमें एक बड़ा परिवर्तन आएगा जिसकी झलक दिखनी शुरू हो गई है। पीके ने कहा कि 2015 में मैंने ही महागठबंधन को बनवाया था इसलिए मैं जानता हूं कि इसको बनाने में और फिर इसे चलाने में किन परेशानियों से गुजरनी पडती है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2015 में तीन दलों को जोड़कर जो महागठबंधन था बना था, उसे मैंने ही बनवाया था। आज 7 दलों का महागठबंधन है। प्रशांत किशोर ने कहा कि  2015 में जो महागठबंधन बना था उसमें लालू और नीतीश कुमार कितने बार मिले थे? नीतीश कुमार ने महागठबंधन क्यों बनवाया इसको समझने की जरूरत है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed