फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore targets CM Nitish Kumar, Lalu Yadav, RJD, JDU, BJP; Jansuraj Yatra, Patna

Bihar News: शराबबंदी, सर्वे और स्मार्ट मीटर सीएम नीतीश के लिए आखिरी कील साबित होंगे, जानें पीके ने और क्या कहा

Sun, 29 Sep 2024 04:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Sep 2024 04:02 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि 2005 के बाद से राजद की कोई ताकत नहीं बची है। राजद और उनके गठबंधन को पिछले कई चुनावों में सफलता नहीं मिली है। महागठबंधन की एकमात्र जीत भी नीतीश कुमार के चेहरे पर हुई थी, न कि राजद के नाम पर।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore targets CM Nitish Kumar, Lalu Yadav, RJD, JDU, BJP; Jansuraj Yatra, Patna
प्रेस वार्ता करते प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज अभियान के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोन ने सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। दो अक्टूबर को जनसुराज को दल बनाने से पहले उन्होंने पटना में प्रेस वार्ता जरिए कई अहम खुलासे किए और कई मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ट्रिपल एस यानी - शराबबंदी, सर्वे (जमीन) और स्मार्ट मीटर नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का "आखिरी कील" है। उन्होंने कहा, शराबबंदी सिर्फ कागजों में है। ज़मीनी हकीकत यह है कि शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है, लेकिन होम डिलीवरी धड़ल्ले से चल रही है। जन सुराज शुरू से ही शराबबंदी के खिलाफ रहा है और हम मानते हैं कि इससे आने वाला राजस्व राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने जमीन सर्वे के मुद्दे पर कहा कि यह सर्वे गांवों में झगड़े और संघर्ष की वजह बन रहा है। नीतीश सरकार द्वारा किया गया जमीन सर्वे अगले छह महीने में हर घर और गांव में झगड़े का कारण बनेगा, और हाल की घटनाओं ने यह साबित भी कर दिया है। स्मार्ट मीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर का उपयोग शुरू किया है, वे अब इसके खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि उनके बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा, लोगों के मन में यह धारणा बन गई है कि स्मार्ट मीटर के जरिए उनके बिलों में छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


राजद बिहार में लगातार कमजोर हो रहा है
प्रशांत किशोर ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि 2005 के बाद से राजद की कोई ताकत नहीं बची है। राजद और उनके गठबंधन को पिछले कई चुनावों में सफलता नहीं मिली है। महागठबंधन की एकमात्र जीत भी नीतीश कुमार के चेहरे पर हुई थी, न कि राजद के नाम पर।" उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और एनडीए ने 176 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बना रखी है, जबकि आरजेडी के पास मात्र 50 सीटों पर प्रभाव है। हमारा मुकाबला 176 सीटों वाले एनडीए से है, न कि कमजोर हो चुकी आरजेडी से हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लालू यादव अपने दम पर सिर्फ एक बार चुनाव जीत पाए थे।


बिहार भाजपा के अध्यक्ष को गांव के 10 लोग नहीं जानते
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को किसी गांव में खड़ा कर दिया जाए, तो उन्हें 10 लोग भी नहीं पहचान पाएंगे। यह वही भाजपा है, जो खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है, लेकिन बिहार में उसकी स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के पास खुद का कोई मजबूत चेहरा नहीं है। नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाकर भाजपा खुद को डुबो रही है। आज भाजपा के पास बिहार में कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं है, और इसीलिए उन्होंने 43 विधायकों के साथ नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखा है। प्रशांत किशोर ने इसे भाजपा की बड़ी रणनीतिक गलती बताया और दावा किया कि इसका खामियाजा पार्टी को अगले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

दल बनने के बाद भी बिहार की पदयात्रा करते रहेंगे
उन्होंने बताया कि जन सुराज अभियान दो अक्टूबर को एक राजनीतिक दल बनने जा रहा है। दल का स्थापना कार्यक्रम पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे होगा। इस कार्यक्रम में जन सुराज से जुड़े बिहार भर के लोग आ रहे हैं। प्रशांत ने बताया कि 2 अक्टूबर को पार्टी की स्थापना के दिन जन सुराज के नेता यानी अध्यक्ष, नेतृत्व परिषद और पार्टी के संविधान की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वो न तो इस दल के नेता होंगे और नहीं नेतृत्व परिषद में शामिल होंगे। प्रशांत के मुताबिक वो पहले की तरह ही दल बनने के बाद भी बिहार की पदयात्रा करते रहेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि दल बनने के बाद अगले साल की शुरुआत में फरवरी-मार्च के महीने में पटना के गांधी मैदान से जन सुराज बिहार के समग्र विकास के लिए अपना ब्लूप्रिंट जारी करेगा और बिहार के लोगों को बताया जाएगा कैसे बिहार भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है। बिहार के हर एक पंचायत का अलग-अलग घोषणापत्र भी जारी किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed