{"_id":"64cf77ab88713b8a42039b26","slug":"bihar-news-prashant-kishor-targets-nitish-kumar-lalan-singh-jansuraj-yatra-lok-sabha-elections-samastipur-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रशांत किशोर बोले- JDU के नेताओं के अंदर अहंकार भर गया, नीतीश कुमार की अंतिम पारी चल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रशांत किशोर बोले- JDU के नेताओं के अंदर अहंकार भर गया, नीतीश कुमार की अंतिम पारी चल रही
Sun, 06 Aug 2023 04:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 06 Aug 2023 04:06 PM IST
सार
प्रशांत किशोर ने कहा - JDU के नेताओं के अंदर इतना अहंकार आता कहां से है। लोकतंत्र में इतना अहंकार इन नेताओं के अंदर तब आता है जब उन्हें यह एहसास हो जाए कि हमारी कुर्सी जा नहीं सकती।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते प्रशांत किशोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक बार फिर से नीतीश कुमार और ललन सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रूलिंग पार्टी JDU के अध्यक्ष ललन सिंह ने कुछ महीने पहले एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बिहार के जितने पत्रकार महागठबंधन सरकार के खिलाफ लिख रहे हैं, ये शराब माफिया से जुड़े लोग हैं। पत्रकार जो लिख रहे हैं ये शराबबंदी के खिलाफ है। क्या बिहार के पत्रकार ऐसे हैं? JDU के अध्यक्ष ऐसा इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि उनके अंदर अहंकार आ गया है।
विज्ञापन
लोकतंत्र में इतना अहंकार इन नेताओं के अंदर तब आता है
JDU के नेताओं के अंदर इतना अहंकार आता कहां से है। लोकतंत्र में इतना अहंकार इन नेताओं के अंदर तब आता है जब उन्हें ये एहसास हो जाए कि हमारी कुर्सी जा नहीं सकती। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि पत्रकारों की हालत बिहार में वो है कि आप सबका दुख लिख सकते हैं अपना दुख छोड़कर। आज पत्रकारों की जो दुर्दशा है बिहार में वो बहुत खराब है। हम यहां एक साल से बिहार में घूम रहे हैं और पत्रकारों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जितने महीने बचें हैं वो जोड़ लें, इसके बाद कोई गणित नहीं चलने वाला
प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने समझ लिया है कि जनता चाहे किसी को वोट दे चाहे वो RJD को दे कांग्रेस को दे या फिर निर्दलीय को दे घुमा-फिराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनना है। इस बार नीतीश कुमार की अंतिम पारी चल रहा है, जितने महीने बचें हैं वो जोड़ लें इसके बाद कोई गणित नहीं चलने वाला है।
विज्ञापन