फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishor targets Nitish Kumar, Harivansh, BJP, whip, bill pass

Bihar News : प्रशांत किशोर बोले- भाजपा से मिलीभगत करके हरिवंश से बिल पास करवाने में लगे हैं सीएम नीतीश कुमार

Fri, 28 Jul 2023 05:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Jul 2023 05:00 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था 2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया। आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishor targets Nitish Kumar, Harivansh, BJP, whip, bill pass
समस्तीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के उच्च सदन यानी राज्यसभा में दिल्ली अध्यादेश पर चर्चा होनी है। इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों में दो फाड़ हो गए हैं। इसको लेकर नीतीश कुमार की पार्टी यानी जदयू ने व्हिप जारी कर दिया है। सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या इस पर राज्यसभा के उपसभापति का स्टैंड पार्टी लाइन के हिसाब से होगा या फिर कुछ और होगा। इसी बीच, जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लोगों को राजनीति की थोड़ी-बहुत समझ है तो जो कानून देश में बनता है वो लोकसभा और राज्यसभा में पास होता है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने NDA छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे?
प्रशांत किशोर ने पूछा कि राज्यसभा में आज उपसभापति कौन है? आज कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है कि राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश जी हैं, हरिवंश कौन हैं? हरिवंश नीतीश कुमार की पार्टी के हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार ने NDA छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं। उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से हटाते क्यों नहीं है? प्रशांत किशोर ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा से मिलीभगत करके हरिवंश से बिल पास करवाने में लगे हैं और बिहार में महागठबंधन बनाकर ठगने का उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन


आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए स्थिति बदलकर रख दूंगा
प्रशांत किशोर ने कहा कि साल 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था 2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया। आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए। मैं उनके साथ रहा हूं मुझसे ज्यादा उन्हें कोई नहीं जानता। आप जिनके साथ 30 सालों से हैं आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए स्थिति बदलकर रख दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed