Bihar : प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, सीएम नीतीश कुमार पर भी खूब बोला
Bihar : राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में तेजस्वी यादव के द्वारा गाड़ी चलाने की खूब चर्चाएं हुई थी। अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के इस यात्रा में शामिल होने पर तंज कसा है। इतना ही नहीं इसी बहाने पीके ने सीएम पर भी निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के 'भारत जोड़ो यात्रा' में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ चलने पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब तेजस्वी यादव को झटक दिया और यह सरकार से बाहर हो गए तो अब उनको (तेजस्वी यादव) जनता की याद आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि मैं जन सुराज पदयात्रा इसलिए चला रहा हूं ताकि बिहार की जनता के अंदर इस बात के लिए जागरूकता फैले कि उन्होंने अब तक जात-पात की चिंता तो की लेकिन अबतक उन्होंने(जनता) अपने बच्चों की चिंता नहीं की। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मैं खुली चुनौती देता हूं कि वह अपने आसपास की सुरक्षा को हटा कर बिहार के किसी भी एक गांव या पंचायत में पैदल चल कर दिखा दे तो मैं मान जाउंगा।
अब उन्हें क्यों बिहार की जनता याद आने लगी
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं इसलिए वह पदयात्रा कर रहे हैं। प्रशांत किशोर का कोई दल नहीं है प्रशांत किशोर किसी से वोट नहीं मांग रहे हैं प्रशांत किशोर ये नहीं कह रहे हैं कि हमको जीता कर मुख्यमंत्री बना दीजिये। प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा इसलिए चला रहे हैं ताकि बिहार की जनता के अंदर जागरूकता फैले इस बात की कि उन्होंने अब तक जात-पात की चिंता तो कि पर अपने बच्चों की चिंता नहीं की। मेरे और उनके पदयात्रा के उद्येश्य में फर्क है मैं पिछले 18 महीने से पदयात्रा ही कर रहा हूं। बाकियों की तरह एक दिन रैली नहीं कर रहा हूं दूसरे दिन वोट नहीं मांग रहा और न ही तीसरे दिन चुनाव लड़ने की योजना बना रहा हूं। मैं बाकियों की तरह सिपाही-पुलिस लेकर भी नहीं चल रहा हूं। लेकिन तेजस्वी यादव जो कल तक उपमुख्यमंत्री थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब एक झटका में तेजस्वी यादव को किनारे लगा दिया तब अब उनको (तेजस्वी यादव) बिहार की जनता की याद आ रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर बोला
प्रशांत किशोर ने इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मैं खुली चुनौती देता हूं कि वह वह अपने आसपास के सुरक्षा को हटा कर बिहार के किसी एक गांव या पंचायत में पैदल चल कर दिखा दें तो मैं उन्हें मान जाउंगा। नीतीश कुमार में इतना दम नहीं है कि वह मेरी तरह किसी भी पंचायत में पैदल चल सकें। पीके ने कहा कि मैं लगातार 18 महीने से गांव में ही चल रहा हूं और लोगों को जागरूक कर रहा हूं कि लोग अपने लिए न सही, अपने बच्चों के लिए जरुर जागरूक बनिये।