फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Prashant Kishor statement after release from beur jail patna about bpsc protest in gandhi maidan

Bihar : गांधी मैदान में प्रशांत किशोर का आंदोलन खत्म हो गया? जानें, पीके ने रिहाई के बाद की क्या योजना बताई

Mon, 06 Jan 2025 09:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 06 Jan 2025 09:19 PM IST
सार

Prashant Kishor : सुबह से शाम तक प्रशांत किशोर प्रकरण चलने के बाद  कोर्ट ने उन्हें बिना किसी शर्त के बरी कर दिया। वहां से निकलते ही प्रशांत किशोर ने घोषणा करने के साथ-साथ सरकार और उनके अफसरों को चेतावनी भी दी। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को भी कहा।  

विज्ञापन
Bihar News : Prashant Kishor statement after release from beur jail patna about bpsc protest in gandhi maidan
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रशांत किशोर को कोर्ट ने बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया। वहां से निकलते ही प्रशांत किशोर ने आन्दोलन को जारी रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए शुरू किया गया आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि मेरा अनशन कल भी था, आज भी है और आगे भी चलता रहेगा। मेरा अनशन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक बच्चों के साथ पूरी तरह न्याय नहीं हो जाता। आंदोलन स्थल अब कहाँ होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मामला गांधी मैदान से शुरू हुआ तो अब मामला ख़त्म भी मैदान में ही होगा। इस मामले को अब वहीं निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशांत किशोर की बात नहीं है, बल्कि बिहार के युवाओं की जिद है। नीतीश कुमार की जिद और बिहार के  युवाओंके जिद की लड़ाई है। जीतेगा तो बिहार का युवा ही। यह बात यहां के अफसर भी जान लें और भाजपा की सरकार भी जान ले।

विज्ञापन


राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को दी सलाह 
प्रशांत किशोर ने राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव पर भी जमकर बोला। उन्होंने कहा कि  राहुल जी तेजस्वी जी आप लोग ट्वीट करना थोड़ा कम कीजिए और यहां आकर बच्चों के साथ खड़े हो जाइए। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब से हमने अनशन शुरू किया है, तब से मैं तेजस्वी यादव को सलाह दे रहा हूं कि आप यहां विपक्ष के नेता हैं। अपने शब्दों में आप बहुत बड़े दल के नेता हैं। अगर आपको यह लग रहा है कि प्रशांत किशोर किसी अभियान को लीड कर रहे हैं तो आपको किसने रोका था इस अभियान को लीड करने से? आप तो बैठकर आग ताप रहे हैं, जब बच्चों को भींगा भींगाकर पीटा जा रहा है। उस समय आप अपनी माताजी के साथ बैठकर आग ताप रहे हैं और वीडियो जारी कर रहे हैं। मैं अभी भी आपको चुनौती दे रहा हूं कि यह युवाओं की जो आवाज है युवाओं की जो मांग है इसका आप नेतृत्व कीजिए। मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यह अभियान फिर शुरू होगा और यह नेता फिर कल से चिल्लाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा वाले बुजदिल हैं 
 प्रशांत किशोर ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा सरकार में बैठकर मलाई खाने वाली भाजपाई इस पूरे प्रकरण में एक शब्द नहीं बोले। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह लोग इतने बुजदिल हैं कि नीतीश कुमार की सरकार ने भाजपा के नेताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था और पद के लालच में यह भाजपाई नेता नीतीश कुमार का गुणगान कर रहे हैं। यह भाजपा का चरित्र है कि युवाओं की बात करने वाले मोदी जी की पार्टी युवाओं को लाठी से पीटा जा रहा है, उनके साथ सबसे बड़ा धोखा हो रहा है, लेकिन इस बीच भाजपा का एक बयान एक नेता सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed