फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Police team attacked in Patna, woman inspector dragged, terror of sand mafia in Bihta

Bihar : खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने किया हमला, महिला इंस्पेक्टर को घसीटकर पीटा; पत्थर भी फेंके

Mon, 17 Apr 2023 07:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Apr 2023 07:44 PM IST
सार

पटना-बिहटा हाईवे पर बालू माफियाओं ने खनन विभाग की महिला इंस्पेक्टर को पहले बेरहमी से पीटा और फिर घसीटने लगे। बालू माफियाओं ने खनन विभाग की पूरी टीम पर पथराव करने लगे। इसमें महिला इंस्पेक्टर समेत खनन विभाग के कुछ कर्मचारी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Police team attacked in Patna, woman inspector dragged, terror of sand mafia in Bihta
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बालू माफियाओं ने इस बार सारी हदें पार कर दी। माफियाओं अबतक कई बार खनन विभाग और पुलिस टीम पर हमला किया लेकिन इस बार ऐसा किया जो कि किसी ने सोचा नहीं था। पटना-बिहटा हाईवे पर बालू माफियाओं ने खनन विभाग की महिला इंस्पेक्टर को पहले बेरहमी से पीटा और फिर घसीटने लगे। बालू माफियाओं ने खनन विभाग की पूरी टीम पर पथराव करने लगे। इस घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कुछ बदमाश खनन विभाग की टीम पर पथराव करते हैं। खनन विभाग टीम भागने लगती है इसी बीच महिला इंस्पेक्टर को एक बदमाश ने पकड़ लिया और उन्हें घसीटकर बेरहमी से पीटा। इसमें महिला इंस्पेक्टर समेत खनन विभाग के कुछ कर्मचारी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


44 लोगों को गिरफ्तार किया गया
इधर, खनन विभाग की टीम पर हमले की खूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पटना सिटी एसपी वेस्ट राजेश कुमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने फौरन छापेमारी कर इस मामले में शामिल 44 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चला रहे खनन विभाग की टीम पर हमला किया गया है। इसमें महिला इंस्पेक्टर और कुछ स्टाफ चोटिल हुए हैं। पटना एसएसपी के निर्देश पर इस मामले में अब तक 3 प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुल 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जो लोग भी शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार चल रही है। इसके अलावा वीडियो के आधार पर भी उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


150 बालू लदे को पकड़ाए थे
इधर खनन विभाग की टीम की माने तो सोमवार दोपहर 2:00 बजे बिहटा थाना इलाके के परेव गांव के पास ओवरलोडिंग ट्रकों के आवागमन की सूचना मिली थी। इसी दौरान 3 गांव के पास ओवरलोडिंग ट्रकों की जांच करने पहुंची टीम ने जांच के दौरान पाया कि करीब डेढ़ सौ बालू लदे ट्रक ओवरलोड हैं। सभी ट्रकों को पकड़ लिया गया इसी बीच बालू माफिया वहां पहुंचे और खनन विभाग की पूरी टीम पर हमला कर दिया बालू माफिया पथराव करने लगे और खनन विभाग के इंस्पेक्टर पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed