{"_id":"642d300ca3d6e5b07d022d1f","slug":"bihar-news-police-team-112-attacked-in-siwan-four-policemen-injured-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में पुलिस टीम 112 पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में पुलिस टीम 112 पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल, जानें पूरा मामला
Wed, 05 Apr 2023 01:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:53 PM IST
सार
बिहार के सीवान जिले में पुलिस टीम 112 पर हमला हुआ है। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामला मुफस्सिल थाना एरिया के तहत आने वाले लखरांव गांव का है।
विज्ञापन
चार पुलिसकर्मी घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में पुलिस टीम 112 पर हमला हुआ है। इसमें चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव का है। घटना के संबंध में बताया जाता है, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव निवासी राजकुमार यादव के बेटे ने 112 पर कॉल कर शिकायत किया कि मेरे पिता हम लोगों से मारपीट कर रहे हैं। आप जल्दी आइए और बचा लीजिए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाते ही 112 पुलिस टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव पहुंची, जहां पुलिस टीम के पहुंचते ही राजकुमार यादव ने ताबड़तोड़ लाठी से हमला कर दिया। इसमें ड्राइवर समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, किसी तरह से 112 पुलिस जान बचाकर मुफस्सिल थाना पहुंची और पुलिस को सूचना दी। घटना पर पहुंची पुलिस को भी लाठी-डंडे पर पथराव किए गए हैं, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
महिला सिपाही ने क्या कहा...
112 टीम के ऊपर लाठी-डंडे और पत्थर से हमले के बाद चार पुलिसकर्मी घायल हैं। उस घायल में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने बताया कि जैसे ही हम लोग पहुंचे, मारपीट की शिकायत मिली थी। अभी लखराव गांव पहुंचे ही थे कि एक व्यक्ति के द्वारा लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। उसके बाद हम लोग इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दिए।
विज्ञापन