{"_id":"651984de7ebb6e683c0d358f","slug":"bihar-news-police-revealed-case-of-murder-of-a-young-man-by-shooting-in-bidupur-vaishali-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जीजा से प्यार ने बदल दी उसकी जिंदगी; बहनोई ने ही शादी कराई, उसी ने फिर मांग का सिंदूर भी उजाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जीजा से प्यार ने बदल दी उसकी जिंदगी; बहनोई ने ही शादी कराई, उसी ने फिर मांग का सिंदूर भी उजाड़ा
Sun, 01 Oct 2023 08:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 01 Oct 2023 08:10 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में आरोपी पाए गए पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली के बिदुपुर में पिछले दिनों हुए गोली मारकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक पंकज की पत्नी रूपा की मां चिंता देवी और भाई जयराय सहित सिम उपलब्ध कराने वाले शब्बीर अनवर और पटना निवासी राज नारायण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रूपा अपने जीजा और संतोष के साथ मिलकर पंकज की हत्या के साजिश में शामिल थी। रूपा की शादी से पहले उसके जीजा संतोष के साथ रिलेशनशिप में थी। संतोष ने अपने साली की शादी बिदुपुर के पंकज से कराई थी। जीजा और साली चुप-चुप कर मिलते थे। लेकिन जब साली और जीजा दोनों को शक हुआ कि अब हमारा मिलना जुलना बंद हो सकता है। तो रास्ते से पंकज को ही खत्म कर दिया। अभी भी संतोष पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। लेकिन पुलिस संतोष को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
बीते 28 सितंबर को काम पर से लौट रहे पंकज को बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर में अपराधियों ने पांच गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें रूपा ने पंकज की हत्या में लाइनर की काम किया और लोकेशन देने का काम की थी। इसके बाद अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दे दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। इसको लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पर अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसमें एसआईटी टीम ने जिला आम सूचना इकाई के सहयोग से पांच अपराधी को गिरफ्तार कर अब जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी वैशाली एसपी ने मीडिया को दिया है। हत्या से पहले एक पत्र भेजकर हत्या की धमकी दी गई थी और फोन कॉल भी किया गया था। पुलिस ने सिम उपलब्ध कराने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।