फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Police Raid At Hotels in Chappra 19 Young Men and Women Found in objectable Condition

Bihar: एक ही होटल में मिले 19 युवक और युवतियां, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस से हुई थी शिकायत…अब हुई कार्रवाई

Thu, 20 Jun 2024 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Jun 2024 11:20 AM IST
सार

Bihar: बिहार के छपरा जिले की भगवान बाजार पुलिस ने बुधवार को शहर के कई होटलों में छापेमारी की। इलाके के होटल में पुलिस को अलग-अलग कमरों से  9 युवक और 10 युवतियां मिलीं, सभी कपल होटल रजिस्टर में एंट्री किए बिना कमरे में ठहरने आए थे।

विज्ञापन
Bihar News Police Raid At Hotels in Chappra 19 Young Men and Women Found in objectable Condition
इसी होटल में पकड़े गए सभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा के एक होटल से पुलिस ने 19 युवक और युवतियों को बरामद किया है। बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल पैशन में आए दिन अजीबोगरीब हरकत जैसी गतिविधियों को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस को शिकायत की गई थी। जिसके आलोक में आज भगवान बाजार थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर कई होटलों में छापेमारी की गई। जिस दौरान एक होटल से संदिग्ध अवस्था में युवक और युवतियों को पकड़ा गया। हालांकि पकड़े गए जोड़ों से अभी तक भगवान बाजार थाना में पूछताछ की जा रही है। उम्र और पता सत्यापित किए जाने के बाद पकड़े गए युगल प्रेमी प्रेमिकाओं के अभिभावकों को बुलाने के बाद बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर सिंह ने बताया कि होटल से पकड़े गए युगल जोड़ों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन कोई विशेष मामला नहीं है। क्योंकि पकड़े गए सभी बालिग है। एक-एक कर सभी का सत्यापन कर लिया गया है। अभी महिला हेल्पलाइन के सदस्य आएंगे। उनके उपस्थिति में बांड भरवा कर सभी को छोड़ दिया जाएगा। लगभग सभी युवक और युवतियां एक दूसरे के गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड है, जो होटल में आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed