{"_id":"6664a0d7fc07cce7c20e1bcc","slug":"bihar-news-police-officer-s-son-shot-dead-in-patna-during-liquor-party-bihar-police-engaged-in-investigation-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : पुलिस अधिकारी के बेटे की गोली मारकर हत्या; शराब पार्टी के दौरान हुई घटना, आपत्तिजनक सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : पुलिस अधिकारी के बेटे की गोली मारकर हत्या; शराब पार्टी के दौरान हुई घटना, आपत्तिजनक सामान बरामद
Sat, 08 Jun 2024 11:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:50 PM IST
सार
Bihar : हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कमरे में बाहर से ताला लटका हुआ था। ताला तोड़ने पर कमरे के अंदर नाबालिग युवक का शव बरामद हुआ। कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के पिता एक पुलिस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान पटेल नगर निवासी श्याम रंजन सिंह के पुत्र आर्यन राज (14) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बंद कमरे में पड़ा था नाबालिग का शव
.घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचन मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस बताये गये जगह पर पहुंची तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़ने पर कमरे के अंदर नाबालिग युवक का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात उस कमरे में शराब पार्टी मनाई गई, जिसमें कई लोग शामिल थे। लोगों का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं। लोगों का कहना है कि मृतक के पिता एक पुलिस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
शराब पार्टी के दौरान हुआ मर्डर
घटना के संबंध में डीएसपी सचिवालय साकेत कुमार का कहना है कि शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एजी कॉलोनी मार्केट के पास एक मकान में शव मिला है। मिली सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि एक फ्लैट था, जिसमें बाहर से ताला लगा हुआ था। जब ताला तोड़ा गया तो अंदर में लगभग 14 साल के एक युवक शव पड़ा हुआ था। डीएसपी सचिवालय साकेत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगा रहा है कि रात में यहां कुछ लोगों ने मिलकर शराब पार्टी की और फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसमें आर्यन राज की हत्या हो गई। डीएसपी सचिवालय साकेत कुमार का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन