फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM Modi government Central Minister jitan ram manjhi attack on prashant kishor imamganj election

Election 2024 : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी किसे बोले- मैदान में पता चलेगी पहलवानी; इमामगंज सीट पर दावा

Mon, 14 Oct 2024 10:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 14 Oct 2024 10:46 AM IST
सार

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घोषणा से पहले ही इमामगंज सीट पर अपनी पार्टी की दावेदारी का दावा करते हुए प्रशांत किशोर को सीधी चुनौती दे डाली है।

विज्ञापन
Bihar News : PM Modi government Central Minister jitan ram manjhi attack on prashant kishor imamganj election
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जन सुराज नई राजनीतिक दल के रूप में सामने आया है। राजनैतिक दल बनने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर द्वारा इमामगंज और बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हर कोई प्रत्याशी देता है। चुनाव के दौरान कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में आते हैं। जब अखाड़ा में पहलवान लड़ता है, तभी पता चलता है। कौन पहलवान कैसा है? जनता के बीच जाने से कौन रोक सकता है।

विज्ञापन


इस बार एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है
मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में जिस-जिस सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने वाला है। उस सभी दल अपनी ताकत लगाएंगे। हमारे समझ से इमामगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में हम पार्टी के प्रत्याशी की जीत होगी। वहीं बेलागंज विधानसभा सीट पर इस बार उलट-पुलट होने जा रहा है। बेलागंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में राजद से यह सीट छिना जाएगा। वहां से इस बार एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन


जनतंत्र में सभी को अपना अधिकार है
वहीं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा हिंदू स्वाभिमान यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज सभी लोग अपने स्तर से यात्रा निकाल रहे हैं। अगर हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे है तो क्या दोष है। इस देश में सभी को फ्रीडम है, अपना यात्रा निकालने के लिए। कोई अधिकार यात्रा, कोई स्वाभिमान यात्रा तो कोई हिन्दू बचाव यात्रा निकालते हैं। जनतंत्र में सभी को अपना अधिकार है। अगर गिरिराज सिंह यात्रा निकाल रहे तो क्या गलत कर रहे हैं। वह अपने आप में ठीक काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed