फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pickup van fell into a ditch in Rohtas, many people died; Everyone was going to Gupta Dham

Bihar News : खाई में गिरी पिकअप वैन, चार की मौत, 26 घायल; तीर्थ पर गुप्ता धाम जा रहे थे सभी लोग

Wed, 13 Mar 2024 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Mar 2024 11:37 AM IST
सार

वन विभाग के रेंजर अभय कुमार ने बताया कि भोजपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के विश्वपूरा गांव से 30 लोगों का एक जत्था मंगलवार की शाम गुप्ता धाम दर्शन के लिए पहुंचा था। शाम होने के कारण उन्हें रोक लिया गया था। बुधवार की सुबह 6:00 बजे के बाद उन्हें गुप्ता धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया। रास्ते में भीषण हादसा हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: Pickup van fell into a ditch in Rohtas, many people died; Everyone was going to Gupta Dham
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 26 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना चेनारी थाना अंतर्गत गायघाट के समीप पास की है। बुधवार सुबह पिकअप वैन पर सवार 30 लोग तीर्थ पर गुप्ता धाम जा रहे थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए गुप्ता धाम जा रहे थे। लोड अधिक होने के कारण गायघाट के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलटकर 140 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 26 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सासाराम एसडीएम ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


भोजपुर से गुप्ता धाम जा रहे थे सभी
वन विभाग के रेंजर अभय कुमार ने बताया कि भोजपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के विश्वपूरा गांव से 30 लोगों का एक जत्था मंगलवार की शाम गुप्ता धाम दर्शन के लिए पहुंचा था। शाम होने के कारण उन्हें रोक लिया गया था। बुधवार की सुबह 6:00 बजे के बाद उन्हें गुप्ता धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया। हादसा के बाद पिकअप वैन लगभग 140 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें चार लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। घायलों में भोजपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के विश्वपूरा गांव के रहने वाले 04 वर्षीय रितेश गौड़ के पुत्र पवन गौड़, विजय कुमार की पत्नी कंचन देवी,संतोष गौड़ के पुत्र रंजन कुमार और रामदेव गौड़ का पुत्र दरोगा गौड़ शामिल हैं। अन्य की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Pickup van fell into a ditch in Rohtas, many people died; Everyone was going to Gupta Dham
नदी किनारे क्षतिग्रस्त पिकअप वैन। - फोटो : अमर उजाला

मरने वालों की पहचान 

  • भोजपुर जिले के शाहपुर निवासी चंद्रमा गौड़ की पत्नी चंद्रवती देवी
  • भोजपुर जिले के बिहियां निवासी माधव गौड़ की पत्नी तेतरा देवी
  • बक्सर जिले के कृष्णा ब्रह्म इलाका निवासी स्व. चंद्रिका गौड़ की पत्नी परमेशवरा देवी
  • बक्सर जिले के डुमरावं निवासी शिवनारायण गौड़ की पत्नी मीरा देवी


चार पहिया वाहन के परिचालन पर रोक है
घटना के बाद स्थानीय ने सवाल उठाया कि वन विभाग द्वारा चार पहिया वाहन से गुप्ता धाम तीर्थ स्थान जाने पर रोक लगाई दी गई थी। लेकिन कुछ दिन पूर्व ही चार पहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति वन विभाग के द्वारा दी गई है। जब इसके पूर्व में भी गायघाट के समीप कई दुर्घटनाएंहुई है लेकिन वन विभाग द्वारा चार परिवार वाहनों की अनुमति देना एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल मौके पर रोहतास पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed