फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pickup crushes three girl students in Samastipur, two killed; People created ruckus in protest

Bihar News: समस्तीपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौत; विरोध में लोगों ने किया हंगामा

Sat, 14 Sep 2024 05:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को घटनास्थल के पास जाम कर दिया। जाम के कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Pickup crushes three girl students in Samastipur, two killed; People created ruckus in protest
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई। वहीं एक छात्रा की हालत गंभीर है। घटना NH28 पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास की है। शनिवार को तीनों छात्रा एनएच पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को कुचला दिया। हादसा इतना भीषण था कि शनिवार को स्कूल जा रही तीन छात्रों को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल डाला। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। लोग पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा
मृतक छात्रा की पहचान फतेहपुर वार्ड आठ मोहल्ला के ब्रह्मदेव सिंह की पुत्री स्वाति प्रिया और राजेश कुमार सिंह की पुत्री कृतिका कुमारी के रूप में की गई है। एक अन्य जख्मी का उपचार मुसरीघरारी के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को घटनास्थल के पास जाम कर दिया। जाम के कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिकअप चालक की तलाश में छापेमारी
उधर, घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने के अलावा ताजपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना कि लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया है। पिकअप चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed