फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : People's representative's husband murdered, house of accused attacked.Tension in Samastipur

Bihar News : रातभर समस्तीपुर में तनाव; जन प्रतिनिधि के पति की हत्या, आरोपियों के घर पर हमला

Sat, 12 Aug 2023 04:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 12 Aug 2023 04:00 AM IST
सार

Bihar Police : बिहार में हत्या करने वाले तो कानून हाथ में लेते हैं, इंसाफ चाहने वाले भी उसी अंदाज में रहते हैं। शुक्रवार शाम समस्तीपुर में जन प्रतिनिधि के पति की हत्या के बाद आरोपियों को सजा देने के लिए भीड़ निकल पड़ी।

विज्ञापन
Bihar news : People's representative's husband murdered, house of accused attacked.Tension in Samastipur
मृतक संतोष पासवान का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव के दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में भी आग लगा दी। घटना समस्तीपुर जिले के रोसड़ा की है। मृतक शिवाजीनगर ओपी के रहियार पंचायत निवासी संतोष पासवान (42) हैं। इनकी पत्नी सीता देवी पंचायत समिति सदस्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संतोष पासवान रोसड़ा से शिवाजीनगर बाइक से अकेले लौट रहे थे। तभी रोसड़ा - शिवाजीनगर पथ पर महिसर चौर के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने संतोष पासवान को रोककर नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। इसलिए वहां भारी संख्या में पुलिसबल के साथ रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार पहुंचे। हालांकि लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस रहियार पुल के पास ही कैंप कर रही है। मृतक संतोष के सिर में एक गोली लगी है।

विज्ञापन


भड़का लोगों का आक्रोश
पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी पक्ष के घर पर चढ़ गए और जमकर तोड़फोड़ मचाया। कुछ घरों में आग लगाने की भी सूचना है। इस घटना के बाद गांव के दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा इस कारण हुई हत्या 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रहियार गांव में कुछ दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में हत्या हुई थी। इस वजह से दो गुटों के बीच पूर्व से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। उस घटना के बाद पंचायत में संतोष ने अहम भूमिका निभाई थी। लोगों ने बताया कि शाम वह अकेले रोसड़ा से कार्य निपटाकर वापस बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed