फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: People of Bhagalpur should book Tejas-Rajdhani Express from today, train ticket updates, Jamalpur

Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर रेलवे का तोहफा, तेजस-राजधानी एक्सप्रेस की बुकिंग आज से करें, इस तारीख से चलेगी ट्रेन

Sun, 17 Sep 2023 09:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Sep 2023 09:32 AM IST
सार

रेलवे के अनुसार, मालदा-भागलपुर-जमालपुर-किऊल-पटना मार्ग से अगरतला से तेजस राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा।

विज्ञापन
Bihar News: People of Bhagalpur should book Tejas-Rajdhani Express from today, train ticket updates, Jamalpur
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस ट्रेन के आने की उम्मीद भागलपुरवासी कई सालों से कर रहे थे, वह अब 15 जनवरी को पूरी होगी। रेलवे ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भागलपुर वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। आज से तेजस एक्सप्रेस के टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। 17 सितंबर से अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल तेजस-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सभी श्रेणी के कोच में टिकट बुकिंग की सूविधा शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन


17 जनवरी से तेजस आनंद विहार टर्मिनल से नियमित रूप से नए रूट से चलेगी
रेलवे के अनुसार, मालदा-भागलपुर-जमालपुर-किऊल-पटना मार्ग से अगरतला से तेजस राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा। 16 जनवरी को भागलपुर और जमालपुर के यात्री इससे सफर कर सकते हैं। साथ ही 17 जनवरी से तेजस आनंद विहार टर्मिनल से नियमित रूप से नए रूट से चलेगी।
विज्ञापन


15 जनवरी से अगरतला से भागलपुर होते हुए पटना जाएगी ट्रेन
बता दें कि लंबे समय से भागलपुर से दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग की जा रही है। इसे रेलवे बोर्ड ने स्वीकार करते हुए समय, तारीख और किराया पहले ही तय कर दिया है। 20501/02 तेजस एक्सप्रेस अगरतला, गुवाहाटी, न्यूजलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, पाटलीपुत्र हुए दिल्ली जाती है। इस रूट का रिजर्वेशन शनिवार से बंद कर गया। तेजस अपने पुराने रूट पर आखिरी बार 8 जनवरी को अगरतला से दिल्ली के लिए चलेगी। इसके बाद यह ट्रेन 15 जनवरी से अगरतला से भागलपुर होते हुए पटना जाएगी। ट्रेन अगरतला से दोपहर 3:10 पर चलेगी और दूसरे दिन सुबह 4:05 बजे गुवाहाटी होते हुए शाम 6:25 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed