फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : patna DM ordered to changed School time due to summer bihar weather report

School Time : भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल, फिर बदला स्कूलों का समय; जिला प्रशासन ने जारी किये आदेश

Mon, 16 Jun 2025 11:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 16 Jun 2025 11:56 PM IST
सार

 Bihar : लगातार बढती गर्मी को देखकर जिला प्रशासन ने स्कूल के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। यह सभी प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी विद्यालयों के लिए किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News : patna DM ordered to changed School time due to summer bihar weather report
स्कूल से घर लौटते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में बढ़ते तापमान को देखते हुए पटना के डीएम ने प्री-स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिला के सभी विद्यालयों के समय को बदलने का आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार पटना जिला के सभी निजी या सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 तक एवं सभी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 11:00 बजे पूर्वाह्न के पश्चात तथा प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में 10:00 बजे पूर्वाह्न के बाद गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: अब दक्षिण बिहार से पटना आना हुआ आसान, सीएम नीतीश कुमार ने दी मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात
विज्ञापन


यह आदेश सोमवार से लागू होगा और 20 जून तक प्रभावी रहेगा। निर्देश में यह भी दिया गया है कि कोचिंग संस्थानों में 4:30 बजे अपराह्न के पश्चात शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है। विद्यालयों में पठन-पाठन परिवर्तन का कारण यह है कि अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए पटना के डीएम ने यह आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : खोजी कुत्ते सूंघते-सूंघते ठिठक कर भौंकने लगे एक जगह, खोदी गई जमीन तो निकला शराब का जखीरा

स्कूल में बदले समय के संबंध में पटना के डीएम ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पटना में बढ़ रहे अधिक तापमान और भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed