फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Pappu Yadav targeted rjd party tejaswi yadav, raised questions on smart meter

Bihar News : पप्पू यादव ने सरकार पर किया हमला, स्मार्ट मीटर पर उठाए सवाल; तेजस्वी को भी घेरा

Sat, 14 Sep 2024 10:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 14 Sep 2024 10:11 PM IST
सार

Bihar : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव स्मार्ट मीटर के बहाने सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर क्यों लागू किया जा रहा है, जबकि इसका कोई फायदा जनता को नहीं हो रहा। इसी दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसे।

विज्ञापन
Bihar News : Pappu Yadav targeted  rjd party tejaswi yadav,  raised questions on smart meter
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया जा रहा है, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने इसे नकार दिया है। उन्होंने सवाल पूछा कि बिहार में स्मार्ट मीटर क्यों लागू किया जा रहा है, जबकि इसका कोई फायदा जनता को नहीं हो रहा।

विज्ञापन

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वन नेशन-वन टैरिफ की नीति कहां चली गई? उन्होंने कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली की बात करना राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण बिहार की जनता को महंगी बिजली के बिल का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग किया कि बिहार में बिजली की दरों को कम किया जाए और जनता के हित में काम किया जाए। उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार कोई हल नहीं निकालती है तो मैं और मेरे कार्यकर्ता  सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव पर भी कसा तंज 
पप्पू यादव तेजस्वी यादव पर भी खूब बोले। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता की समस्याओं को लेकर कुछ नहीं बोलती है, लेकिन सियासत करने के लिए यात्रा निकालते हैं। इसके अलावा, पप्पू यादव ने वीडियो पॉलिटिक्स पर भी जमकर बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग और पार्टी वीडियो पॉलिटिक्स करने में लगे हैं, जिसे जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो पॉलिटिक्स लोकतंत्र और राजनीति के लिए अच्छा नहीं है।उन्होंने कहा कि देश या राज्य स्तर पर जो गठबंधन बने हैं, वह भी बेमेल गठबंधन है, जिसमें नैतिकता कहीं भी नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि वे जनता के हित में लड़ते रहेंगे और सरकार से जनता के हित में काम करने की मांग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वे हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं को हल करने के लिए काम करना चाहिए, न कि वीडियो पॉलिटिक्स में लगना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed