Bihar News : लॉरेन्स विश्नोई के सवाल पर भड़के पप्पू यादव ने फिर किसको कहा- आ रहा हूं मुंबई, सबको औकात बता दूंगा
Bihar : मैं किसी ट्रालर को जवाब नहीं देता हूं, हां उन्हें बेनकाब जरूर करता हूं। आ रहा हूं मुंबई, सबको औकात बताऐंगे। पप्पू यादव का यह पोस्ट एक बार फिर चर्चा में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पप्पू यादव ने 13 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर लॉरेन्स विश्नोई को लेकर एक पोस्ट किया था, जिस वजह से उनकी खूब चर्चा हुई थी। चर्चा का असर यह हुआ कि उसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस की, लेकिन उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के पहले ही पत्रकारों को साफ़ तौर पर मना कर दिया था कि लॉरेन्स विश्नोई और उनके पोस्ट पर कोई सवाल न किये जाएँ। लेकिन पत्रकारों ने सवाल पूछ ही लिया। सवाल पूछते ही पप्पू यादव भड़क गये और आपत्तिजनक बातें कहने लगे। खैर अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अन्य बातों के साथ यह भी लिखा कि 'आ रहा हूं मुंबई, सबको औकात बताऐंगे'।
गिरिराज सिंह के बयान पर भड़के पप्पू यादव
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को पूर्णिया में स्वाभिमान यात्रा के दौरान पप्पू यादव पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि जो लोग 2 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई को खत्म करने का दावा करते थे, वे अब कहां हैं? इस पर पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ' मैं आ रहा हूं मुंबई, सबको औकात बता दूंगा। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि जहरीली शराब से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मीडिया चुप है। मैं लॉरेंस बिश्नोई पर चर्चा नहीं करना चाहता। आ रहा हूं मुंबई, सबको औकात बता दूंगा।
पहले यह लिखा था
पप्पू यादव ने पहले कहा था कि वे 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क का सफाया कर देंगे, लेकिन अब वे इस मुद्दे पर बात करने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे इस पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहते हैं। पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट में देश को लेकर विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था, " यह देश है या हिजड़ों की फ़ौज। एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं। कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।"
अब यह लिखा
देखिए मैं किसी ट्रालर को जवाब नहीं देता हूं, हां उन्हें बेनकाब जरूर करता हूं। बिहार में सौ लोग जहरीली शराब से मारे गए, 50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, मीडिया खामोश है तो मैं भी उनपर बात न कर अपराधियों पर चर्चा करता? आ रहा हूं मुंबई, सबको औकात बताऐंगे।