फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Panic in the area due to firing on contractor's house in Gopalganj; Police said- this dispute was

Bihar News : गोपालगंज में ठेकेदार के घर पर चढ़कर फायरिंग से इलाके में दहशत; पुलिस ने कहा- यह विवाद चल रहा था

Wed, 25 Sep 2024 09:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Sep 2024 09:51 AM IST
सार

सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया है कि फायरिंग के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Panic in the area due to firing on contractor's house in Gopalganj; Police said- this dispute was
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर नोनिया टोली मोहल्ले में मंगलवार की देर रात एक ठेकेदार के घर पर फायरिंग की घटना घटित हुई। मंगलवार की देर रात अपराधियों ने ठेकेदार के घर पर गोलियों से हमला किया। बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ठेकेदार पप्पू कुमार के घर पर गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।फायरिंग के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

विज्ञापन


जमीन विवाद का मामला सामने आया है
वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया है कि फायरिंग के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और बाइक सवार तीन अपराधियों की पहचान करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बहुत जल्द घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। इलाके में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, स्थानीय निवासी अब भी इस घटना के बाद दहशत में हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। गोपालगंज की कानून व्यवस्था पर इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed