{"_id":"66cda3f2d8d9994ad20e78e8","slug":"bihar-news-order-to-close-76-government-schools-of-patna-dm-gave-the-order-due-to-rise-in-water-level-ganga-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना के 76 सरकारी स्कूल को बंद करने का आदेश, इस कारण डीएम को लेना पड़ा बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना के 76 सरकारी स्कूल को बंद करने का आदेश, इस कारण डीएम को लेना पड़ा बड़ा फैसला
Tue, 27 Aug 2024 03:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:31 PM IST
सार
Bihar : गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर होने एवं नदी की धार तेज होने के कारण स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के जीवन एवं स्वास्थ्य पर खतरा को देखते हुए पटना के 76 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना के 76 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। यह आदेश पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया है जिसमें यह कहा गया है कि दियारा इलाके के 76 सरकारी स्कूल तत्काल बंद होंगें। जारी किये गये पत्र के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर होने एवं नदी की धार तेज होने के कारण स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के जीवन एवं स्वास्थ्य पर खतरा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पत्र में लिखा है कि 31 अगस्त तक पटना के दियारा क्षेत्र में स्थित स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। यह स्कूल बख्तियारपुर, बाढ़, अथमलगोला, मोकामा, फतुहा, मनेर और पटना सदर इलाके में हैं।
विज्ञापन
जानिए किस पंचायत के स्कूल होंगे बंद
अथमल गोला के राम नगर दियारा के चार विद्यालय राम नगर दियारा प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय गनपत राय का टोला, मध्य विद्यालय राम नगर दियारा अनुसूचित जाति टोला, मध्य विद्यालय राम नगर दियारा नया अनुसूचित जाति टोला स्कूल बंद रहेंगे। बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बंदा दियारा बंद रहेगा। बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत चिरैया रुपस अंतर्गत पड़ने वाले छह स्कूल बंद रहेंगे। उन विद्यालयों में मध्य विद्यालय हरनहिया, प्राथमिक विद्यालय हरनहिया हरिजन टोला, प्राथमिक विद्यालय चिराया दक्षिण,प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर महाजी,प्राथमिक विद्यालय उत्तरी चिरैया,उच्च विद्यालय चिरैया विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा बख्तियारपुर के हरदासपुर दियारा के तीन विद्यालय, काला दियारा के छह विद्यालय, रुपस महाजी पंचायत के सात विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों के भी विद्यालय रहेंगे बंद
दानापुर प्रखंड के अकिलपुर,गंगहारा, हेतनपुर, माधवपुर, कासिमचक, मानस,पानापुर, पतलापुर,और हैवसपुर पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल बंद रहेंगे।फतुहा प्रखंड अंतर्गत मोमिंदपुर पंचायत के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। मनेर प्रखंड अंतर्गत गंगहरा और पतलापुर पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय बंद कर दिए गये हैं। मोकामा प्रखंड अंतर्गत शिवनार और पटना सदर अंतर्गत नकटा टोला दियारा के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन