Food Poisoning : श्राद्ध का भोजन करने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की हुई मौत
Bihar : श्राद्ध का भोज खाने के बाद एक-एक कर के लोग बीमार होने लगे। इस तरह लगभग चार दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गये। उनमें एक की मौत हो गई। अभी भी कई लोग अस्पताल में इलाजरत हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्राद्ध में विषाक्त भोजन करने से चार दिनों में एक-एक कर चार दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गये। उनमें एक की मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिला के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया गांव की है। मृतक की पहचान कटैया निवासी शंकर पांडेय (40) के रूप में की गई है। इलाज के बाद बीमार लोगों की हालत में फिलहाल सुधार है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीमार होने वालों में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं शामिल हैं। इनमें ज्यादातर एक ही परिवार के हैं।
श्राद्ध का भोजन करने के बाद बिगड़ने लगी तबीयत
ग्रामीणों का कहना है कि कटैया गांव में गौरव पांडेय के श्राद्ध में सभी ने भोजन किया था। भोजन करने के कुछ ही घंटे बाद कुछ लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी। क्रमशः उनकी हालत बिगड़ने लगी। आननफानन में उन्हें परिजनों ने गांव में ही प्रारंभिक उपचार कराया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी। उनकी स्थिति बिगड़ने पर फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल लाए जाने के बाद अगले दिन सुबह और लोग भी एक-एक कर बीमार होने लगे। उन्हें भी उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।